गुड न्यूज : 1000 नए अतिथि शिक्षकों को मिलेगी नियुक्ति। विस्तार से पढ़िए पूरी खबर ..

उत्तराखंड शासन शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पदों पर अब 1000 ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी में है।  इन भारतीयों के संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।  दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय में पठन-पाठन […]

उत्तराखंड शासन शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पदों पर अब 1000 ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी में है। 

इन भारतीयों के संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। 

दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय में पठन-पाठन में किसी भी तरीके की समस्या ना आए इसको देखते हुए इन सभी अतिथि शिक्षकों को प्रदेश के दुर्गम श्रेणी के विद्यालय में तैनात किया जाएगा। 

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली,जिसमें उन्होंने शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिये अतिथि शिक्षकों की भर्ती के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि पूर्व में राज्य कैबिनेट द्वारा शिक्षकों की कमी को देखते हुये प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में विभिन्न विषयों के 5200 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की मंजूरी दी गई थी,जिसके सापेक्ष विभाग द्वारा 4200 अतिथि शिक्षकों की ही नियुक्ति की गई। 

विभागीय मंत्री ने कहा कि पूर्व में स्वीकृत सूची में से अवशेष 1000 अतिथि शिक्षकों को गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय में नियुक्ति दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों से उक्त विषयों में रिक्त पदों की सूचना निदेशालय में एक सप्ताह के भीतर मंगा ली जाय।

Also Read This

क्राइम: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस...

खुलासा: मां ने डेढ़ लाख में किया नाबालिग बेटी का सौदा, फिर रची अपहरण की साजिश। चार पर पॉक्सो में मुकदमा

देहरादून: राजधानी देहरादून में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को चौंका दिया।जांच...

Related Posts