पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

गढ़वाल की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक राजधानी श्रीनगर में सोशल वर्क करना अच्छा कार्य- डॉ. धन सिंह रावत

September 9, 2024
in पर्वतजन
गढ़वाल की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक राजधानी श्रीनगर में सोशल वर्क करना अच्छा कार्य- डॉ. धन सिंह रावत
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

 

वर्चुअल किया कार्यक्रम को किया सम्बोधित

 

अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ने आयोजित किया सम्मान कार्यक्रम

 

विधायक विनोद कंडारी बोले, देश के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नाम सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाना अच्छा कार्य

 

बोले, महिला और बच्चों के उत्थान में कार्य करे अटल भारत सम्मान फाउंडेशन

 

नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप भी हुआ आयोजित

 

श्रीनगर। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के द्वारा गत वर्षों के भांति इस वर्ष श्रीनगर में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी श्री रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सम्मान समारोह में श्रीक्षेत्र के संत समाज, समाजसेवियों, पत्रकार, शिक्षक, पर्यावरणविद को सम्मानित किया गया। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन के हाथों लगभग 35 से अधिक लोगों को श्री रत्न सम्मान से नवाजा गया। जबकि 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामाग्री एवं स्कूली बैग वितरण किया गया। जबकि स्वास्थ्य कैंप के जरिए स्थानीय लोगों नि:शुल्क स्वास्थ्य चेकअप कराया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के जम्मू चुनाव में होने की वजह से उनके द्वारा कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अटल भारत फाउंडेशन द्वारा जो गढ़वाल की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक राजधानी श्रीनगर में सामाजिक एवं सम्मान कार्यक्रम आयेाजित किया गया, वह सराहनीय है। उन्होंने सम्मानित होने सभी लोगों को बधाईयां दी। कहा कि देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम से अटल भारत सम्मान फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा में किये जा रहे कार्य सराहनीय है। उन्होंने आयोजन कर्ताओं की सराहना की। इस मौके पर पहुंचे देवप्रयाग के आदर्श विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नाम सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाने का जो कार्य अटल भारत फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है वह एक अच्छा कार्य है। प्रधानमंत्री अटल बहारी वाजपेई द्वारा देश के लिए कई कार्य किये है, जिनके पद चिन्हों पर चलकर हम आगे बढ़ रहे है। कंडारी ने अटल भारत सम्मान फाउंडेशन गांव-गांव में पहुंचकर महिला समूह एवं बच्चों को आगे बढ़ाने का कार्य करे। कहा कि गांव मजबूत होगे तो देश मजबूत होगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी गांव के विकास के लिए कटिबद्ध है। कंडारी ने कहा कि देवप्रयाग क्षेत्र के मेधावी छात्रों को भारत दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और अब वह दीदी दर्शन कार्यक्रम करने जा रहे है, जो कि मातृ शक्ति को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। कहा कि 17 सितम्बर से भारत दर्शन कार्यक्रम कीर्तिनगर से शुरु होगा, जिसमें उन्होंने सभी लोगों को आमंत्रण दिया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन, नायब तहसीलदार प्रदीप ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर अटल सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत, राष्ट्रीय महासचिव डॉ विपिन पयाल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गबर सिंह भण्डारी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सीमा भंडारी द्वारा किया गया।

—

राष्ट्रीय संरक्षक बने मोहन लाल जैन

कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन को अटल भारत सम्मान फाउंडेशन का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया। जबकि वासुदेव कंडारी को प्रदेश प्रभारी, गिरीश पैन्यूली प्रदेश संरक्षक का दायित्व दिया गया।

 

ये लोग हुए सम्मानित

  1. अटल रत्न सम्मान से कमलेश्वर मंदिर के मंहत आशुतोष पुरी महाराज, नागेश्वर मंहत नितिन पुरी, महामंडलेश्वर अशोक मुनि महाराज, साध्वी सविता गिरी, शिक्षक अखिलेश चन्द्र चमोला, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीकृष्ण उनियाल, पर्यावरणविद प्रदीप रावत, वीरेन्द्र राणा, भाजपा जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, नगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष खिलेन्द्र चौधरी, धनवीर बिष्ट, मनमोहन सिंधवाल, जयप्रकाश प्रकाश चमोली, जितेन्द्र रावत सहित 35 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। जबकि भारत सम्मान से जुड़ी आशा भंडारी व उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया।

 

 


Previous Post

सियासत : कांग्रेस में फिर घमासान के आसार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा की नियुक्तियां प्रदेश प्रभारी शैलजा ने की निरस्त…

Next Post

मौसम अपडेट : नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला। आज भी भारी बारिश का अलर्ट ..

Next Post
मौसम अपडेट: जानिए होली पर उत्तराखंड में मौसम का हाल

मौसम अपडेट : नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला। आज भी भारी बारिश का अलर्ट ..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून में ऑटोमेटिक पार्किंग से मिलेगी जाम से राहत। तीन स्थानों पर 246 वाहनों की सुविधा तैयार
  • बड़ी खबर: उपभोक्ता आयोगों में खाली पदों से गहराया संकट। नवंबर से 11 जिलों में थम जाएगी न्याय प्रक्रिया
  • टीएचडीसीआईएल का HRD सेंटर बना ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’। SHRM इंडिया ने दी राष्ट्रीय स्तर की मान्यता
  • हादसा: देवीधर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार। चार लोग घायल
  • बड़ी खबर: दून की धड़कन ‘घंटाघर’ का हो रहा भव्य सौंदर्यीकरण..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!