डिजिटल भुगतान कर जीते एक करोड़

सरकार की डिजिटल भुगतान को लोकप्रिय बनाने की मुहिम को सफलता हासिल हुई इसी क्रम मे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक ग्राहक को जबरदस्त लाभ हुआ। उसके डिजिटल माध्यम से किए गए 1590 रुपये के एक भुगतान को लकी ड्रा योजना में एक करोड़ रुपये का इनाम मिला है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन […]

सरकार की डिजिटल भुगतान को लोकप्रिय बनाने की मुहिम को सफलता हासिल हुई इसी क्रम मे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक ग्राहक को जबरदस्त लाभ हुआ। उसके डिजिटल माध्यम से किए गए 1590 रुपये के एक भुगतान को लकी ड्रा योजना में एक करोड़ रुपये का इनाम मिला है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में डिजिटल भुगतान संवर्धन योजना के तहत इस प्रोत्साहन योजना के लकी ड्रा निकाले जिसमे इनामी योजना के छह विजेता बने, इसमें तीन ग्राहक और तीन दुकानदार हैं। सरकार ने दोनों के लिए लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना शुरू की थी। इसमें ग्राहक श्रेणी में पहला एक करोड़ रुपये का पुरस्कार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक, दूसरा 50 लाख रुपये का पुरस्कार बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक और तीसरा 25 लाख रुपये का पुरस्कार पंजाब नेशनल बैंक के एक ग्राहक को मिला है।

इन तीनों ने अपने रुपे डेबिट कार्ड से भुगतान किया था। हालांकि अभी विजेताओं के नाम की घोषणा नहीं की गई है सिर्फ इनके द्वारा किए गए लेनदेन की जानकारी दी गई है। इनकी पहचान इनके कार्ड के नंबर से मिलान के बाद की जाएगी। इसी तरह तीन दुकानदारों को भी 50 लाख रुपये, 25 लाख रुपये और 12 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। सरकार ने देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये 25 दिसंबर 2016 को ग्राहकों के लिये लकी ग्राहक योजना तथा व्यापारियों के लिये डिजि धन व्यापार योजना शुरू की। इन योजनाओं का क्रियान्वयन पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया कर रहा है। ड्रा के जरिये चुने गये विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के मौके पर नागपुर में पुरस्कृत करेंगे।

Also Read This

मौसम अपडेट:  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट। मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; IMD अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की आधिकारिक दस्तक भले ही अभी बाकी हो, लेकिन प्रदेश में बारिश का दौर तेज होने वाला है। देहरादून स्थित...

ब्रेकिंग: UKSSSC ने बदली इन भर्ती परीक्षाओं की तारीखें,देंखे लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन करते हुए नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया...

Related Posts