• Home
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • ट्रेंडिंग
  • अपराध
  • सियासत
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

भाजपा को ‘उल्टा आसन’ करायेगी जनता: अखिलेश यादव

in पर्वतजन
0
1
ShareShareShare

Related posts

सहकारिता विभाग में सभी अटैचमेंट हुए निरस्त, आदेश जारी

June 22, 2022
1

जागो ग्राहक जागो : यू.पी की सड़ी-गली दाल को पहाड़ी बताकर बेच रहे धड़ल्ले से मुनाफा खोर हो रहे माला माल

June 19, 2022
1

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि ‘अच्छे दिन’ का झूठा वादा करने और नोटबंदी के रास्ते देश को पीछे धकेलने वाली भाजपा को राज्य की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में लम्बी-लम्बी लाइनें लगाकर ‘उल्टा आसन’ कराएगी। अखिलेश ने धौरहरा से सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘2014 में हम लोगों को कैसे गुमराह किया गया। हमने तो तकलीफ वाले दिन देख लिये, लाइन में खड़े होकर परेशानी वाले दिन भी देख लिये। बताओ, अच्छे दिन कहां हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगा कि देश आगे बढ़ेगा लेकिन इन लोगों (भाजपा) ने नोटबंदी करके देश को पीछे धकेल दिया। आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कहकर हुई नोटबंदी के दौरान 500 और 1,000 रुपये के नोट जमा करने में भी भ्रष्टाचार हो गया। पूरा देश लाइन में लग गया। जबकि सिर्फ हमने लाइन में लगने के कारण मरे लोगों के परिजन की मदद की।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो योगा कराया, उसमें एक उल्टा आसन भी होता है। इस बार चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करने वालों की लम्बी-लम्बी लाइनें लगेगी और वे इस पार्टी को उल्टा आसन कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक करके सीमा पर अनेक जवानों को शहीद करवा दिया। कोई बताए कि भाजपा सरकार ने उन जवानों के घरवालों की क्या मदद की? प्रदेश की सपा सरकार ने शहीदों के परिजन को 25-25 लाख रूपए की मदद की। हमारी सरकार ने सबकी मदद की। हम अपील करते हैं कि यह उत्तर प्रदेश का तो चुनाव है ही लेकिन देश की दिशा तय करने वाला भी है। आप सोच समझकर मतदान करें।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में भी कोई जुमला लेकर आयेगी। उसने तीन साल में देश की राजनीति को खराब कर दिया है। भाजपा सोचती है कि समझाने के बजाय बहकाना ज्यादा आसान है। इसलिये उनसे होशियार रहियेगा।
बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा ‘‘पत्थर वाली सरकार के लोग कभी-कभी जीत जाते हैं। उन्होंने सिर्फ बड़े बड़े हाथी लगा दिये। बसपा की कोई उपलब्धि हो तो वे बताएं।’’ कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विरोधी पार्टियों के तमाम आरोपों का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि ‘‘भाजपा के लोग अखबारों में विज्ञापन दे रहे हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था खराब है। कोई नहीं भूला है कि उनकी सरकार में कैसी कानून-व्यवस्था थी। बसपा की सरकार में चंदा ना देने के कारण एक इंजीनियर की हत्या कर गयी थी। हम मानते हैं कि पुलिस को सुधारना बहुत बड़ा काम है लेकिन हम कम से कम सुधार तो ला रहे हैं। किसी पार्टी के पास कोई अच्छी व्यवस्था हो तो बता दे।’’
अखिलेश ने कहा कि कोई परेशान व्यक्ति अगर थाने में फोन मिलाता था, तो अक्सर पुलिसवाले की भाषा बदल जाती थी। हमने 100 नम्बर सेवा शुरू की है। उस कोई फोन मिला दे तो उसके साथ सलीके से बात की जाएगी। अगर पुलिस वसूली या अन्य भ्रष्टाचार कर रही हो तो हम स्मार्टफोन दे रहे हैं, उसकी फोटो खींचकर 100 नम्बर पर भेज देना, बाकी इलाज हम कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमें प्राइमरी स्कूलों और अस्पतालों को बेहतर करना है। इतने सालों की अनदेखी की वजह से हमारे प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता खराब हो गयी। प्रदेश में दोबारा सत्ता में आने पर पूरे प्रदेश के अध्यापकों के पढ़ाने के तरीकों का अध्ययन करवाकर स्कूलों में स्क्रीन लगवाकर शिक्षा दी जाएगी।

 

Previous Post

यूपी चुनावः सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राजनाथ सिंह के बेटे का बड़ा बयान

Next Post

लोकसभा, विधानसभा चुनाव साथ कराने से खर्च कम होगा: प्रणब

Next Post

लोकसभा, विधानसभा चुनाव साथ कराने से खर्च कम होगा: प्रणब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

नारायण नगर गांव की महिला कोच के सिखाए ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रदेश भर में बजा रहे अपना डंका

24 hours ago
9

India Post Job Recruitment 2022 : यहां निकली है बंपर भर्तियां। जल्द कर दें आवेदन

3 days ago
5

ब्रेकिंग : रुड़की मेयर भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

14 hours ago
1

बड़ी खबर : इस दिन से केदारनाथ नहीं जाएंगे हेलीकॉप्टर। जानिए कारण। पढ़िए पूरी खबर

5 days ago
1

BROWSE BY CATEGORIES

  • अपनी बात
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • पर्वतजन
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • सियासत
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • बड़ी खबर : जेल में रहते ही रिटायर हुए निलंबित हुए आईएएस। पढ़िए पूरी खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • IDBI Job vacancy 2022 : आईडीबीआई बैंक में निकली बंपर पदों पर भर्तियां। जल्द करें आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : रुड़की मेयर भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ख़बर का असर : हरकत में आया वन महकमा। अवैध पेड़ कटान का लिया संज्ञान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

    पर्वतजन

    पर्वतजन न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड की ऐसी खबरों का न्यूज़ पोर्टल है, जिन खबरों को शेष मीडिया प्रकाशित करने की हिम्मत नहीं करता | यदि आपके पास कोई ऐसी खबर है, जिसे कोई दूसरा मीडिया नहीं दिखाता तो आप पर्वतजन से संपर्क कीजिए|

    Recent News

    • एक्सक्लूसिव वीडियो: नगर निगम के विवादित सफाई कर्मचारी पर फिर लगे आरोप, नौकरी पर रखने के एवज में मांगी मोटी रकम
    • ब्रेकिंग : रुड़की मेयर भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित
    • ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

    Category

    • अपनी बात
    • अपराध
    • एक्सक्लूसिव
    • खुलासा
    • खेल
    • ट्रेंडिंग
    • नौकरी
    • पर्यटन
    • पर्वतजन
    • बिजनेस
    • मनोरंजन
    • साक्षात्कार
    • सियासत
    • हेल्थ

    Recent News

    एक्सक्लूसिव वीडियो: नगर निगम के विवादित सफाई कर्मचारी पर फिर लगे आरोप, नौकरी पर रखने के एवज में मांगी मोटी रकम

    July 2, 2022

    ब्रेकिंग : रुड़की मेयर भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

    July 1, 2022
    • Contact
    • Privacy Policy

    © Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

    No Result
    View All Result
    • Home
    • एक्सक्लूसिव
    • खुलासा
    • ट्रेंडिंग
    • अपराध
    • पर्वतजन
    • संपर्क करें

    © Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

    error: Content is protected !!