मालामाल मालचन्द लालबत्ती में

पुरोला से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने मालामाल मालचन्द को पहले लोग झामण निधि वाला विधायक कहकर पुकारते थे। मालचन्द दूसरी बार विधायक बने तो सबसे पहले विकासनगर में करोड़ों रुपए का एक बेनामी अस्पताल बनाकर चर्चा में आए। इससे पहले पुरोला में एक भव्य रिजॉर्ट बना चुके मालचन्द आजकल भाजपा दफ्तर […]

पुरोला से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने मालामाल मालचन्द को पहले लोग झामण निधि वाला विधायक कहकर पुकारते थे। मालचन्द दूसरी बार विधायक बने तो सबसे पहले विकासनगर में करोड़ों रुपए का एक बेनामी अस्पताल बनाकर चर्चा में आए। इससे पहले पुरोला में एक भव्य रिजॉर्ट बना चुके मालचन्द आजकल भाजपा दफ्तर में लालबत्ती की गाड़ी में घूमते दिखाई दे रहे हैं। यूके१०-९१०९ नंबर की लालबत्ती लगी लक्जरी गाड़ी में विपक्ष के विधायक का घूमना कहीं न कहीं खटका जरूर पैदा करता है कि आखिरकार कांग्रेस सरकार में जहां विपक्षी दल के विधायक उपेक्षा का राग अलाप रहे हैं, वहीं मालचन्द लालबत्ती में कैसे? मालचन्द के खासमखास लोग दबी जुबान भाजपा प्रदेश कार्यालय में बताते हैं कि ये वाहन मालचन्द का है। अब ये तो माननीय मालचन्द ही बताएंगे कि वास्तव में उनकी लालबत्ती का क्या राज है और ऐसी कौन है जो स्वयं लालबत्ती में है और विधायक को भी लालबत्ती में घुमा रही है।

Also Read This

एक्शन : त्यौहारो से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रशासन सख्त , कई जगह छापेमारी

देहरादून, 25 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जिले में मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा...

बिग ब्रेकिंग: IAS-PCS अधिकारियों के तबादले। देखें आदेश 

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की...

Related Posts