• Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • वेल्थ
  • हेल्थ
  • मौसम
  • ऑटो
  • टेक
  • मेक मनी
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

वह बुनता भी है ‘धुनता’ भी है

in पर्वतजन
0
ShareShareShare

13407051_1030461423713686_9193732355563558457_nअभी भी दर्जनों परिवार पक्का आवास मिलने की बाट जोह रहे हैं। ऐसे परिवारों के सपने भी शीघ्र ही साकार होने की संभावना बन रही है

महेशचन्द्र पंत/रुद्रपुर

Related posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

September 29, 2023
8

गुड न्यूज: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

September 27, 2023
13

नगर पंचायत शक्तिगढ़ में शिव मंदिर वार्ड 2 के अंतर्गत लगभग एक एकड़ भूमि सरकारी भूमि दर्ज होने के कारण कई परिवार राजीव आवास योजना का लाभ लेने से वंचित हो गए हैं। जिससे वार्ड के निवासी हताश, आक्रोशित व आंदोलित हैं।
शक्तिगढ़ नगर पंचायत में ४ वार्ड हैं। नगर पंचायत चुनाव के समय सुकांत ब्रह्म ने नगरवासियों को विश्वास दिलाया था कि वह झोपड़ पट्टी में वर्षों से निवास कर रहे परिवारों के लिए सरकार से पक्के आवास बनवाएंगे। इन वार्डों में सैकड़ों परिवार वर्षों से कच्चे मकान बनाकर निवास कर रहे थे। सड़कें थी न ही नालियां। मोहल्लों में निवास करने वाले कई प्रकार की कठिनाइयों से जूझ रहे थे। वर्षों से इनको मूलभूत सुविधाएं दिलाने के नाम पर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने के बाद जनप्रतिनिधियों ने आंखें मूंद ली। मूलभूत आवश्यकताओं को सदैव वोट बैंक रूप में इस्तेमाल कर आंखें मूंद ली गई।
जनता ने सुकांत ब्रह्म पर विश्वास जताते हुए उन्हें विजयी बनाया। ब्रह्म ने भी अपना वायदा निभाते हुए चिन्हित ५०४ परिवारों के लिए पक्के आवास बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा व शासन से निरंतर संपर्क बनाए रखा। परिणामस्वरूप शासन ने ५०४ पक्के आवासों का प्रस्ताव स्वीकार कर दिया। इसके अंतर्गत सड़कें, नालियां, पुलिया आदि निर्माण कार्यों हेतु धन आवंटित कर ९ करोड़ ४६ लाख व अन्य सुविधाएं मिलने की पहली किश्त में रिलीज कर दी।
पक्के मकान व अपनी छत की खुशी से सैकड़ों परिवार उत्साहित हंै। सुकांत ब्रह्म ने आवंटित धन से ४ वार्डों में अविलंब आवास निर्माण कार्य आरंभ करवा दिया।
वार्ड नं. १ की अंजू मजूमदार कहती हैं कि छोटे-छोटे बच्चे हैं। हम खेतों में मजदूरी करते हैं। दो जून की रोटी का जुगाड़ मुश्किल से होता है। कभी नहीं सोचा था कि यह सपना कभी पूरा हो पाएगा। अध्यक्ष जी की वजह से ही यह सब हो रहा है।
आवास परिवार की महिला के नाम से दर्ज किया जा रहा है। निर्माण कार्य गतिमान है, लेकिन वार्ड नं. २ शिव मंदिर में जब निर्माण कार्य हेतु भूमि स्वामित्व का निरीक्षण किया गया तो इस वार्ड की लगभग एक एकड़ भूमि ट्रांजिट कैंप (सरकारी भूमि) के नाम पर दर्ज है। नियमानुसार ऐसी भूमि पर आवास नहीं बनाए जा सकते, जबकि कई परिवार ३५-४० वर्षों से इस भूमि पर झोपड़ी आदि बनाकर निवास कर रहे हैं।
सरकार की आवासीय योजना का लाभ न मिल सकने के कारण कई परिवार निराश हैं। कुछ लोग आंदोलन, धरना, प्रदर्शन कर इसका राजनैतिक लाभ लेने को आतुर हैं।
वार्ड २ की सभासद सगुन गुप्ता बताती हैं कि निष्पक्ष रूप से सूची बनाई गई थी। सरकारी भूमि के अतिरिक्त भूमि पर आवास बनाए जाएंगे। ट्रांजिट कैंप शरणार्थियों को बसाने के लिए स्थापित था। वर्षों से यहां विभाग का कोई नहीं रहता। यह विभाग जिला मुख्यालय से संचालित हो रहा है। समस्या के समाधान हेतु नगर पंचायत प्रशासन ने जिला प्रशासन प्रस्ताव भेज दिया गया है। कुछ स्वार्थी तत्व सीधे-सादे लोगों को भड़काकर राजनैतिक रोटियां सेकने का कुप्रयास कर रहे हैं।

सुकांत ब्रह्म ने भी अपना वायदा निभाते हुए चिन्हित 504 परिवारों के लिए पक्के आवास बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा व शासन से निरंतर संपर्क बनाए रखा। परिणामस्वरूप शासन ने 504 पक्के आवासों का प्रस्ताव स्वीकार कर दिया है।

”जन्म ही यहीं हुआ है। अब कहा जा रहा है कि जमीन सरकारी है। हमारे साथ अन्याय हो रहा है।
– दीपांकर, वार्ड नं. २

”सुकांत जी ने वायदा पूरा किया। हमें बहुत खुशी है, हमारा भी अपना मकान बन रहा है।
– रमेश दास, वार्ड नं. २

”हमें खुशी थी कि पक्का मकान बनेगा, लेकिन अब कहा जा रहा है कि नहीं बनेंगे। बाप-दादा के समय से पिछले ३५-४० वर्षों से यहां रह रहे हैं। 
– रमेश दास, वार्ड नं. २

”कहीं कोई पक्षपात नहीं किया गया, न ही उपेक्षा की जा रही। सभी वार्डों में कार्य तेजी से हो रहा है। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
– सुकांत ब्रह्म, अध्यक्ष न.पं. शक्तिगढ़

”निर्माण कार्य गतिमान है। समय-समय पर मॉनेटरिंग की जा रही है। वार्ड नं. २ की समस्या के समाधान हेतु शासन व जिला प्रशासन स्तर पर कार्यवाही लंबित है।
– सरिता राणा
अधिशासी अधिकारी, न.पं. शक्तिगढ़

Previous Post

सिर पर छत का सपना

Next Post

सहायक व समन्वयक में छिड़ा संग्राम

Next Post

सहायक व समन्वयक में छिड़ा संग्राम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *










पर्वतजन पिछले २२ सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |

Recent News

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
  • सीएचसी चकराता में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • बिग हाईकोट न्यूज: भूमाफियाओं द्वारा सरकारी भूमि को 100 और 500 के स्टांप पर बेचने मामले में याचिकाकर्ता से मांगे सबूत
September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
« Aug    
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • वेल्थ
  • हेल्थ
  • मौसम
  • ऑटो
  • टेक
  • मेक मनी
  • संपर्क करें

© Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

error: Content is protected !!