पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

एक्सक्लूसिव : कर्मचारी मांगों पर सरकार की सहमति। कल कैबिनेट में रखी जाएंगी मांगें

January 31, 2019
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन पर डट एक कर्मचारी संगठनों के साथ आखिर सरकार ने एक बैठक रखी तथा आश्वासन दिया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के हित में है और उनके प्रति सरकार की पूरी संवेदनशीलता है

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि कल कैबिनेट में सभी मांगों को रखा जाएगा सच वाले संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि सरकार अपनी सहमति व्यक्त की है तथा आयुष्मान योजना में संशोधन जैसी कई मांगे ऐसी हैं जिन्हें कैबिनेट में लाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी ऐसी कुछ मांगे तुरंत ही पूरी कर दी जाएंगी तथा कुछ मांगों के लिए सरकार ने समय दिए जाने की गुजारिश की है

प्रदेशभर में आज प्रमुख रूप से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार रखा सचिवालय में भी हाजिरी लगाने के बाद राजकाज से विरत रहे

कर्मचारियों की आवास भत्ता, एसीपी, पदोन्नति में शिथिलता जैसी कई प्रमुख माँग है।

कर्मचारी आज नो वर्क-नो पे सख्ती से लागू होने के बावजूद अवकाश पर रहे।

देहरादून मे हड़ताली कर्मचारियों के साथ वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने वार्ता की।सचिवालय में वित्त मंत्री कर रहे है कर्मचारियों से कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ है।

कर्मचारी संघठनों की प्रमुख मांगें 

मकान किराए भत्ते की देयता 8, 12 और 16% के अनुरूप मंजूर करते हुए अन्य देय भत्तों में बढ़ोतरी की जाए।

राज्य निगम कर्मचारियों के वर्तमान में लागू एसीपी की व्यवस्था के स्थान पर पूर्व व्यवस्था के अनुरूप 10 साल, 16 साल और 26 साल की सेवा पर प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए।

ऊर्जा निगम में पूर्व व्यवस्था 9, 14 और 19 वर्ष पर वेतन मैट्रिक्स के आधार पर एसीपी दी जाए।

सभी शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में 3 प्रोन्नति और तीन एसीपी का लाभ अनिवार्य किया जाए।

प्रदेश में राज्य कर्मियों के पक्ष में जारी होने वाले शासनादेशों को एक समान रूप से सभी निगम, निकाय, संस्थान, प्राधिकरण में लागू किया जाए।

शिथिलीकरण नियमावली 2010 को पूर्व की तरह लागू किया जाए।

नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।

आयुष्मान योजना के तहत आने वाले सभी कार्मिकों को सरकारी चिकित्सालय से रेफर होने की अनिवार्यता की बाध्यता खत्म कर एक समान नीति को लागू किया जाए।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य वर्गों की तरह स्टाफिंग पैटर्न का लाभ देते हुए ग्रेड वेतन 4200 का लाभ दिया जाए।

राजकीय वाहन चालकों को स्टाफिंग पैटर्न के प्रथम स्तर ग्रेड वेतन 2400 को नजरअंदाज कर 2800, 4200 और 4500 को मंजूर किया जाए

एक जनवरी 2006 या उसके बाद सीधी भर्ती या पदोन्नति पर कर्मचारियों के शुरूआती वेतन का निर्धारण वित्त विभाग के ताजा शासनादेश के आधार पर हो।

आउटसोर्स कर्मियों को समान कार्य के अनुरूप समान वेतन दिया जाए


Previous Post

उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के झटके

Next Post

छोटों का ट्रांसफर, बड़े अफसरों पर असमंजस

Next Post

छोटों का ट्रांसफर, बड़े अफसरों पर असमंजस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • उम्मीद: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी
  • भ्रष्टाचार: अब इस IFS ने कर दिया कॉर्बेट 2 घोटाला।  CBI और ED से जांच की सिफारिश 
  • बड़ी खबर : राशन कार्ड धारक हो जाए सावधान ।25 लाख से ज्यादा राशन कार्ड होंगे रद्द !
  • एक्शन : 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल
  • बड़ी खबर: 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स ब्लॉक | हो जाए सावधान,जानिए पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!