पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

गले पड़े बंगले: दोनों पार्टियों के अध्यक्षों के खिलाफ होगी पीआईएल। दोनों की छीछालेदर तय

May 9, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भी सरकारी बंगला आवंटित किए जाने के बाद रूलक सामाजिक संगठन ने  पार्टी अध्यक्षों को सरकारी बंगला आवंटित किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की तैयारी कर ली है
 उत्तराखंड में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।
 लोग कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के इस कदम पर हैरत में है। पाठकों को याद होगा कि रूलक की ही  जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित बंगले सहित समस्त सभी सुविधाएं खारिज कर दी थी। रूलक के संस्थापक अवधेश कौशल का कहना है कि जनता की गाढ़ी कमाई से दिए जा रहे टैक्स के पैसे पर इस तरह की मनमानी कतई उचित नहीं है।
 गौरतलब है कि सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को यमुना कॉलोनी में सरकारी बंगला आवंटित किया हुआ है। इसका आवंटन नियमों के विरुद्ध है। कांग्रेस ने इस नियम विरुद्ध आवंटन के खिलाफ तो कोई सवाल नहीं खड़ा किया, उल्टा इसी को नजीर बनाते हुए प्रीतम सिंह ने भी अपने लिए यमुना कॉलोनी में ही एक सरकारी बंगला आवंटित किए जाने के लिए आवेदन कर दिया।
 मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रीतम को भी राज्य संपत्ति विभाग ने यमुना कॉलोनी का सरकारी बंगला ए टू आवंटित कर दिया है।
 लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि प्रीतम सिंह कल सचिवालय में चौथे माले पर भी एक ऑफिस की मांग कर बैठे और मुख्यमंत्री उन्हें एक कक्षा आवंटित कर भी दे तो ऐसे कदमों से कांग्रेस पार्टी का कैसा संदेश जनता के बीच जाएगा!
 कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के इस तरह के कदमों से उनकी मित्र विपक्ष की भूमिका बनती जा रही है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र की नौकरी को लेकर उनके नरम रवैये पर भी पार्टी के अंदर ही सवाल खड़े हो गए थे।
 शांत और नरम स्वभाव के लिए परिचित प्रीतम सिंह द्वारा सरकारी बंगले के लिए आवेदन करना, किसी के गले नहीं उतर रहा है।
 कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन CM विजय बहुगुणा ने भी तत्कालीन बसपा अध्यक्ष मेघराज सिंह जरावरे को यमुना कॉलोनी के सिंचाई विभाग का एक आवास आवंटित कर दिया था तो इस पर भी काफी बवाल मचा था और आखिरकार उन्हें यह आवंटन निरस्त करना पड़ा था।
 कोर्ट में इन आवंटनों के खिलाफ जनहित याचिका हो जाने के बाद से कांग्रेस तथा भाजपा दोनों पार्टियों की किरकिरी होनी तय है।

Previous Post

साल भर से ठप्प जन्म मृत्यु का पंजीकरण। डबल इंजन पर ब्रेक ! कर्मचारी सड़क पर।

Next Post

बिग ब्रेकिंगः भाजपा ने दोनों बागी मनाए। निष्कंटक हुई राह।

Next Post

बिग ब्रेकिंगः भाजपा ने दोनों बागी मनाए। निष्कंटक हुई राह।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: सीएम धामी इस दिन पहुंचेंगे पुरोला । विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण..
  • बड़ी खबर: उत्तराखंड के 13 जिलों में शिक्षा सुधार की कमान संभालेंगे नोडल अधिकारी।
  • बड़ी खबर: बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया शिशु को जन्म। मचा हड़कंप ..
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का 300 बंदियों ने उठाया लाभ
  • क्राइम: पोकलेन ऑपरेटर ने युवक को कुचलकर की निर्मम हत्या। आरोपी फरार..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!