पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

नही रही विश्व की सबसे उम्रदराज महिला

April 16, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

दुनिया की सबसे उम्रदराज शख्स एमा मोरेनो ने 2 विश्वयुद्ध, आर्थिक महामंदी, फासीवाद, वेटिकन के 10 पोप और अपने देश की 90 सरकारें देखने के बाद आखिरकार 117 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एमा मोरेनो ने शनिवार को इटली के वर्बेनिया में आखिरी सांस ली। 29 नवंबर 1899 को पैदा हुई थी। एमा की मृत्यु जब हुई, उस समय वह अपने घर पर कुर्सी में आराम से लेटी हुई थीं। एमा के डॉक्टर के मुताबिक वो शुक्रवार को एमा से मिले थे और एमा ने उनको शुक्रिया अदा किया था। उन्होने यह बताया कि पिछले कई दिनों से एमा खामोश रहती थीं और ज्यादातर वक्त सोकर बिताती थीं।

इटली मे जन्मी एमा का बचपन तो ठीक रहा लेकिन जवानी के हालत अच्छे नहीं रहे। एमा ऐसे दौर में जवान हुईं जब दुनिया के हालात अच्छे नहीं थे। उनका मंगेतर पहले विश्व युद्ध में मारा गया था। इसके बाद उन्हें जबरन एक ऐसे शख्स से शादी करनी पड़ी जो उनसे जबरदस्ती करता था। मुसोलिनी के फासीवाद के उस दौर में महिलाओं से उम्मीद की जाती थी कि वो पति का हर हुक्म मानें।  इसके बावजूद एमा ने अपने पति को 1938 में छोड़ दिया। इसके बाद उन्हें अपने छह महीने के बच्चे की मौत देखनी पड़ी।

लंबी उम्र का राज
एमा को 19वीं सदी की आखिरी जिंदा इंसान माना जाता था. वो कहती थीं कि उनकी लंबी उम्र का राज उनके परिवार की जीन्स में छिपा है. उनकी मां 91 साल तक जिंदा रहीं. उनकी एक बहन ने 102 साल की उम्र में दुनिया को विदा कहा था. दूसरी बहन ने भी जिंदगी का शतक लगाया था. करीब 20 साल की उम्र से एमा हर रोज 3 अंडे खाती थी। इनमें से 2 को वो कच्चा खाती थी ।


Previous Post

असंतोष के बारूद पर सचिवालय

Next Post

कालधन पर पहली सजा

Next Post

कालधन पर पहली सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ी श्रद्धा की गंगा, श्रीमहंत महाराज ने दिए संगतों को दर्शन और आशीर्वाद
  • गुड न्यूज: खनन प्रभावित क्षेत्रों में शानदार काम के लिए उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार। पढ़िए ..
  • एक्शन: राज्य कर विभाग ने चार फर्मों पर मारा छापा। करोड़ों का टैक्स घोटाला पकड़ा ..
  • ऑपरेशन ‘कालनेमि’: धार्मिक भेष में ठगी करने वालों पर सीएम धामी का धाकड़ एक्शन।अब नहीं चलेगा पाखंड..
  • बड़ी खबर: अवैध निर्माण पर फिर चला एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का डंडा
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!