आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों को किया सम्मानित

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में लालकुआं आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया और चैक भी वितरित किये।
नैनीताल के शैले हॉल में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हिमालय पुत्र और यू.पी.के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती पर दुग्ध उपार्जन एवं विपणन जनजागरूकता गोष्ठी में डेरी कार्य से जुड़ी पारंपरिक वस्त्र में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान जिला योजना के अंतर्गत स्वच्छ दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 3500 किट बांटे गए। कार्यक्रम में दुग्ध उपार्जन एवं विपणन को लेकर जनजागरूकता गोष्ठी आयोजित कर दुग्ध उत्पादकों को आवश्यक जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में प्रोत्साहन राशि के रूप में 78 लाभार्थियों को 1 लाख 17 हजार रुपये के चैक वितरित किए गए, तथा विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया।

विधायक सरिता आर्या ने दुग्ध उत्पादक और पशुपालक महिलाओं को चारे के लिए जंगल में जंगली जानवरों के हमले से बचने के लिए झुण्ड में जाने को कहा। उन्होंने, पशुओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सतर्कता और जागरूकता को आवश्यक बताया।

समिति के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध मूल्य में 18 माह के भीतर 13 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सी.एम.और दुग्ध विकास मंत्री के दिशा-निर्देशन में डेयरी क्षेत्र को लगातार सशक्त किया जा रहा है। मुकेश बोरा ने बताया कि साइलेज अनुदान को 30 करोड़ से बढ़ाकर 40 करोड़ तथा दुग्ध प्रोत्साहन राशि को 30 करोड़ से बढ़ाकर 35 करोड़ किए जाने पर दुग्ध उत्पादक खुश हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, दुग्ध समिति अध्यक्ष मुकेश बोरा, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, भाजपा मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की, मंडी परिषद सलाहकार मंनोज जोशी आदि मुख्य मंच पर रहे। वक्ताओं ने हेमवती नंदन बहुगुणा के देश के विकास में योगदान को याद करते हुए उन्हें महान जननायक की संज्ञा दी।

इस मौके पर दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, खष्टी देवी, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पी. एंड आई. सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, कृपाल सिंह, हरीश आर्य, मुन्नी आर्या, नीमा साह, गीता नेगी, मीना रौतेला, हेमंत पाल, विपिन तिवारी, महेश पांडे, चंद्रशेखर बमेटा, जितेंद्र खोलिया, कुंदन असगोला, लोकेश शर्मा, गौरव चौहान, सुमित पांडे, मोहन पांडे, पूरन मिश्रा, प्रखर साह, विमल कुमार, प्रमोद बोहरा सहित अन्य गणमान्य, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts