देहरादून: साल का चौथा महीना अप्रैल अब खत्म होने को है, लेकिन टेक मार्केट में हलचल अभी भी जारी है। इस महीने कई नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुए और अब आखिरी हफ्ते में भी कुछ बड़े मोबाइल बाजार में एंट्री लेने वाले हैं।
खास बात यह है कि 27 अप्रैल से 3 मई के बीच भले ही भारत में कोई बड़ा लॉन्च न हो, लेकिन ग्लोबल मार्केट में कई दमदार स्मार्टफोन पेश होंगे और कुछ डिवाइस भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
10200mAh बैटरी वाला फोन करेगा एंट्री
इस हफ्ते की शुरुआत vivo Y600 Pro से हो रही है, जिसे 27 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन अपनी 10200mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग को लेकर चर्चा में है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर, 12GB तक रैम, 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
गेमिंग लवर्स के लिए पावरफुल फोन
28 अप्रैल को OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च होगा, जिसे खासतौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Dimensity 9500 चिपसेट, 8600mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 165Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे।
भारत में इस दिन से शुरू होगी सेल
भारतीय यूजर्स के लिए Motorola Edge 70 Pro 29 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा सेटअप और 6500mAh बैटरी के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाता है।
बजट सेगमेंट में भी नया ऑप्शन
वहीं Lava Bold N1 5G का नया वेरिएंट 1 मई से सेल में आएगा। 12,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और एक्सपेंडेबल RAM के साथ बजट यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है।
कुल मिलाकर अप्रैल का आखिरी सप्ताह स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खास रहने वाला है। प्रीमियम से लेकर बजट सेगमेंट तक नए फोन बाजार में आने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और यूजर्स को बेहतर विकल्प मिलेंगे।
Also Read This:




