एक्सक्लूसिव: आचार संहिता लागू। निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी। खर्च की सीमाएं भी तय

राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने चुनाव आचार संहिता की घोषणा कर दी है। साथ में नामांकन से लेकर मतगणना तक के कार्यक्रम तय कर दिया है। इसके साथ ही श्री भट्ट ने नगर निकायों की संवेदनशीलता के संबंध में भी सूचना प्रदान की है।
गौरतलब है कि प्रदेश में कुल 92 निकाय अस्तित्व में है। इसमे से, 8 नगर निगम, 41 पालिकाएं , 42 नगर पंचायते हैं। इन सभी मे कुल 1064 वार्ड हैं, 1256 मतदान केंद्र हैं, 305 संवेदनशील और 236 अतिसवेंदनशील केंद्र है।
84 निकायों में 2347792 वोटर्स हैं, जिसमे महिला मतदाता 1131293 वोटर्स हैं और पुरुष मतदाता 1216504 वोटर्स हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्र शेखर भट्ट ने कहा कि चुनाव की आचार सहिंता आज से लागू हो गई है।
निकाय चुनाव का कार्यक्रम 
20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर  नामांकन की प्रक्रिया होगी शुरू,
नामांकन पत्रों की जांच25 और 26 अक्टूबर ,
नाम वापसी 27 अक्टूबर को,
चुनाव चिन्ह आंबटन 29 अक्टूबर,
18 नवम्बर को मतदान होगा जो  सुबह 8 बजे शाम 5 बजे तक चलेगा। मतगणना 20 नवम्बर को होगी मतगणना, सुबह 8 बजे कार्य समाप्ति तक चलेगी।
चुनाव खर्च की सीमा इस प्रकार से है
मेयर के लिए अधिकतम 16 लाख
उपनगर प्रमुख के लिए 2 लाख
पार्षद के लिए 2 लाख
पालिका अध्यक्ष के लिए 4 लाख
पालिका सभासद जहां वार्ड 10 है वहां लाख
10 वार्ड से ज्यादा पर 6 लाख
अध्यक्ष नगर पंचायत 2 लाख
सदस्य के लिए 30 हजार
चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि पूरा निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होगा। जिला अधिकारी 16 अक्टूबर को जिलों में अधिसूचना जारी करेंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts