सावधान : भू-कानून उल्लंघन करने वाले बाहरी लोगों से न खरीदे जमीनें । उठाना पड़ेगा नुकसान..

उत्तराखंड में भू कानून और मूल निवास की तेज होती मांग के बाद राज्य से बाहरी लोग जिन्होंने पूर्व में भू कानून का उल्लंघन कर जमीन खरीदी हैं वो अब राज्य के लोगों को ही जमीन बेचने में जुट गए हैं। लेकिन राज्य के लोगों से इस तरह की जमीन न खरीदने की अपील की […]

उत्तराखंड में भू कानून और मूल निवास की तेज होती मांग के बाद राज्य से बाहरी लोग जिन्होंने पूर्व में भू कानून का उल्लंघन कर जमीन खरीदी हैं वो अब राज्य के लोगों को ही जमीन बेचने में जुट गए हैं। लेकिन राज्य के लोगों से इस तरह की जमीन न खरीदने की अपील की है।
अपर सचिव राजस्व ने बताया कि राज्य में मौजूदा भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन स्तर से लगातार कार्रवाई जारी है।
इन कार्रवाई के बीच ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि राज्य से बाहर के लोग, जिन्होंने पूर्व में भू-कानून का उल्लंघन कर जमीनें खरीदी हैं, वे अब इन जमीनों को राज्य के लागों को ही बेच रहे हैं।
इसलिए स्थानीय जनता से अपील है कि ऐसे लोगों से किसी भी तरह से जमीन का सौदा न करें। ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह का कोई वित्तीय नुकसान न हो।
अपर सचिव राजस्व ने स्पष्ट किया है कि यदि राज्य से बाहर के किसी व्यक्ति ने भू-कानून उल्लंघन कर राज्य में जमीन खरीदी है तो उन प्रकरण में भू-कानून के स्पष्ट प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यदि ऐसे व्यक्ति द्वारा बाद में जमीन राज्य के निवासियों को बेच भी दी जाती है, तो भी राज्य से बाहर का व्यक्ति भू-कानून का उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई से बच नहीं सकता।
ऐसे उल्लंघन पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर जिलाधिकारी को भी जमीनों की रजिस्टी में इस बात पर सतर्कता बरतने को कहा गया है कि भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े लोग उन्हीं जमीनों को राज्य के निवासियों को तो बेच कर नुकसान न पहुंचा पाएं।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts