हाईकोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश,कुल नौ जस्टिस

कमल जगाती, नैनीतालउत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में तीन नए जजों द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद जजों की कुल संख्या नौ हो गई है। देहरादून के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नारायण सिंह धानिक, राज्यपाल के विधि सलाहकार रमेश चंद्र खुल्बे और सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेट्री जनरल रवींद्र मैठाणी की शपथ के बाद अब नैनीताल हाईकोर्ट के […]

कमल जगाती, नैनीतालउत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में तीन नए जजों द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद जजों की कुल संख्या नौ हो गई है। देहरादून के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नारायण सिंह धानिक, राज्यपाल के विधि सलाहकार रमेश चंद्र खुल्बे और सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेट्री जनरल रवींद्र मैठाणी की शपथ के बाद अब नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश बन गए हैं।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/556eGcbIuds

सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम की सिफारिश को केंद्र सरकार ने स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति को भेजा था। बीती 30 नवंबर को राष्ट्रपति की ओर से सिफारिश स्वीकार करने के बाद तीन न्यायिक अफसरों की नियुक्ति उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में की है। विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से तीनों की उच्च न्यायालय के जज नियुक्त होने संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश समेत कुल 11 न्यायाधीशों के पद हैं।

वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश के अलावा पांच अन्य न्यायाधीश क्रमश: जस्टिस सुधांशु धूलिया, जस्टिस आलोक सिंह, जस्टिस लोकपाल सिंह, जस्टिस मनोज कुमार तिवारी, जस्टिस शरद कुमार शर्मा कार्यरत हैं। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन ने नव नियुक्त जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी किन्हीं कारणों से शपथ कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts