एक्सक्लूसिव वीडियो खुलासा : एनएच 74 घोटालेबाजों को मौज करा रही है पुलिस

 कृष्णा बिष्ट एन एच 74 घोटाले के मुख्य अभियुक्त और बिल्डर सुधीर चावला जो कि नैनीताल जेल में बंद है, ऐशोआराम की जिंदगी जी रहा है। रुद्रपुर में एलाइड इंफ़्रा के स्वामी और बिल्डर प्रिया शर्मा के पार्टनर सुधीर चावला को नैनीताल पुलिस वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। वीडियो में आप सुधीर चावला को देख […]

 कृष्णा बिष्ट

एन एच 74 घोटाले के मुख्य अभियुक्त और बिल्डर सुधीर चावला जो कि नैनीताल जेल में बंद है, ऐशोआराम की जिंदगी जी रहा है। रुद्रपुर में एलाइड इंफ़्रा के स्वामी और बिल्डर प्रिया शर्मा के पार्टनर सुधीर चावला को नैनीताल पुलिस वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। वीडियो में आप सुधीर चावला को देख सकते हैं कि वह किस तरह से अपनी बीवी को हाथों से खिला रहा है और पुलिस भी दावत उड़ा रही है।

देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/bK2BznHdp84

नैनीताल से रुद्रपुर कोर्ट में पेशी के लिए सुधीर को निजी वाहन से ले जाया जाता है जिसमें उसकी पत्नी आकांक्षा भी साथ होती है। हल्द्वानी के वुडपैकर रेस्टोरेंट में आते जाते पुलिस सुधीर को पत्नी के साथ लज़ीज़ व्यंजन खाने का मौका भी दे रही है। कल 02 जनवरी को भी यही हुआ।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/JiHaRlPOm-8

इसके अलावा नैनीताल में भ्रष्टाचार निवारण के मामले में आज जिला अदालत में पेशी के दौरान जबकि अन्य कैदी कोर्ट के लॉकअप में सर्दी में ठिठुर रहे थे, सुधीर अपनी पत्नी के साथ बिना हथकड़ी के धूप सेंक रहा था और कोर्ट में पेश होते ही बीमारी का दावा कर कोर्ट की अनुमति से अस्पताल चला गया और आरोप तय होने से फिर छूट मांग ली। नैनीताल पुलिस सुधीर पर फिदा है और जेल में मोबाइल से लेकर हर सुविधा उसे उपलब्ध है।

यह सब जेल मैनुअल और पुलिस मैनुअल का उल्लंघन है। जबकि आम कैदी जेल की रोटी और दाल खाने को मजबूर हैं वहीं सुधीर को जेल मे भी लजीज व्यंजन उपलब्ध हैं।

आज जब कोर्ट में पेशी के दौरान सुधीर चावला को लाया गया तो फिर से उसने तबीयत खराब होने का बहाना बना दिया इसके बाद कोर्ट ने सुधीर का उपचार करने के आदेश दिए।

जाहिर है कि सुधीर को पुलिस ने जानबूझकर संरक्षण दे रखा है इसी कारण आज सुधीर चावला के खिलाफ आरोप तय नहीं किए जा सके अब मामले की अगली सुनवाई 25 जनवरी तय की गई है।

आप वीडियो में और अन्य फोटो में साफ देख सकते हैं कि सुधीर चावला कोर्ट आते ही सीने में दर्द का बहाना बना देता है और बाहर बीवी के साथ धूप में तथा रेस्टोरेंट में मौज कर रहा है। जबकि जीरो टॉलरेंस वाले इसे अपनी महान उपलब्धि बताते हैं।

ये राज्य के सबसे बड़े घोटाले का मुख्य आरोपी है। डीपी सिंह और इसपर मिलीभगत के भी आरोप हैं। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि राज्य में किस तरह से जीरो टोलरेंस का जनाजा निकाला जा रहा है।

पर्वतजन के जागरूक पाठकों से हमारा अनुरोध है कि इस खबर के वीडियो बेहद जोखिम के साथ जुटाए गए हैं। इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सब को पता चल सके कि एनएच 74 घोटाले के आरोपियों के साथ आखिर यह क्या सांठगांठ चल रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts