दर्दनाक : मुख्यमंत्री की विधानसभा गैंगरेप

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गैंगरेप की घटनाओं के बीच आज एक शर्मसार करने वाला मामला तब सामने आया, जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की डोईवाला विधानसभा का एक पीड़ित परिवार डोईवाला कोतवाली में पहुंचा। यहां 13 साल की लड़की से गैंग रेप हो गया। एक मिल में मामूली नौकरी करने वाले व्यक्ति की लड़की से कल […]

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गैंगरेप की घटनाओं के बीच आज एक शर्मसार करने वाला मामला तब सामने आया, जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की डोईवाला विधानसभा का एक पीड़ित परिवार डोईवाला कोतवाली में पहुंचा। यहां 13 साल की लड़की से गैंग रेप हो गया।

एक मिल में मामूली नौकरी करने वाले व्यक्ति की लड़की से कल शाम को तीन लड़कों ने गैंग रेप कर दिया था।

परिवार ने लोक लाज के कारण बात छुपाए रखी, किंतु आज कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परिवार का साथ देकर उन्हें कोतवाली तक लाए।

खबर लिखे जाने तक पीड़िता से पूछताछ जारी है। देखना है कि वीवीआइपी सीट वाली डोईवाला में हुई इस जघन्य घटना के बाद पुलिस किस स्तर पर जाकर कार्यवाही करती है। पूरे डोईवाला में इस घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश है।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts