ब्रेकिंग न्यूज़ : मतदान केंद्रों पर सन्नाटा। नैनीताल, पिथौरागढ़ के इन गांवों ने किया बहिष्कार।

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के मुनस्यारी में चुनाव बहिष्कार को लेकर सवेरे सात बजे से 10:30बजे तक कोई मतदाता नहीं पहुंचा। पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के गांधी नगर बूथ पर स्थानीय मांगों को लेकर चुनाव बहिष्कार जारी है। मतदान केन्द्र पर सन्नाटा छाया हुआ है। यहां कोई भी मतदाता अपने मत का प्रयोग करने नहीं […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के मुनस्यारी में चुनाव बहिष्कार को लेकर सवेरे सात बजे से 10:30बजे तक कोई मतदाता नहीं पहुंचा।
पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के गांधी नगर बूथ पर स्थानीय मांगों को लेकर चुनाव बहिष्कार जारी है। मतदान केन्द्र पर सन्नाटा छाया हुआ है। यहां कोई भी मतदाता अपने मत का प्रयोग करने नहीं पहुंचा है, जिससे निर्वाचन आयोग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।

देखिए वीडियो  

https://youtu.be/0uoEH5bH_Vg

इस बूथ क्षेत्र में रहने वाले 300 से अधिक मतदाता सड़क की मांग कर रहे हैं जिसके वर्षों से अबतक पूरा नहीं किया जा सका है। गांधी नगर बूथ वीरान पड़ा हुआ है। यहां मतदान कर्मियों और पुलिस फोर्स के जवानों के अलावा कोई नजर नहीं आ रहा है।

इसके अलावा नैनीताल जिले में भीमताल के जंगलिया गांव से 5 किलोमीटर पैदल मार्ग पर बसे मलुवाताल में मतदाता, मतदान का विरोध करते हुए मत डालने ही नहीं गए। इस बूथ में पलायन और सड़क की मांग को लेकर दोपहर तक एक भी मत नहीं डाला गया है। धारी ब्लॉक के कुछ गांव भी सड़क व कुछ स्थानीय मांगों के चलते वोट डालने नहीं गए।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts