केदारनाथ की जीत का नैनीताल में जश्न। मिठाई और पटाखे चले।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- केदारनाथ उपचुनाव में भा.ज.पा.प्रत्याशी आशा नौटियाल को मिली अप्रत्याशित जीत की खुशी में नैनीताल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने राम सेवक सभा प्रांगण में पटाखे जलाकर अपनी खुशी का इजहार कर मिठाई बांटी।
भाजपा जिलाध्यक्ष आंनद बिष्ट ने कहा केदारनाथ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत केवल एक उपचुनाव में विजय नहीं बल्कि विपक्ष की झूठ की राजनीति और भ्रामक प्रचार को जनता द्वारा स्पष्ट रूप से नकारे जाने का प्रमाण है। उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा से ही झूठे आरोपो के माध्यम से जनता को गुमराह करती आई है। लेकिन केदारनाथ की जनता ने कांग्रेस के सभी दावों को सिरे से खारिज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts