शिक्षा अधिकारी का तुगलकी निर्देश, ग्रीष्म अवकाश के दौरान मुख्यालय न छोड़ें। विद्यालय आकर सिंचाई करें

उत्तराखंड का शिक्षा महकमा अपने अजब-गजब फरमानों के लिए पहचाना जाता है। इस बार यह महकमा हरिद्वार के उप शिक्षा अधिकारी के एक ऐसे अजीबोगरीब फरमान से चर्चा में आया है, जो छुट्टी काट रहे शिक्षकों को के लिए सिरदर्द बन रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं बृजपाल सिंह राठौर उप शिक्षा […]

उत्तराखंड का शिक्षा महकमा अपने अजब-गजब फरमानों के लिए पहचाना जाता है। इस बार यह महकमा हरिद्वार के उप शिक्षा अधिकारी के एक ऐसे अजीबोगरीब फरमान से चर्चा में आया है, जो छुट्टी काट रहे शिक्षकों को के लिए सिरदर्द बन रहा है।
जी हां हम बात कर रहे हैं बृजपाल सिंह राठौर उप शिक्षा अधिकारी(प्रारंभिक शिक्षा) रुड़की हरिद्वार की। उप शिक्षा अधिकारी ने २४ मई को एक अपील जारी कर ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुभकामनाएं देते हुए विकासखंड रुड़की, हरिद्वार के समस्तशिक्षकों/शिक्षिकाओं को अनुरोध किया है कि अवकाश का उपयोग इस प्रकार से किया जाए कि आपके ज्ञान में वृद्धि हो। अवकाश के दौरान आपके द्वारा कोई ऐसा कृत्य न किया जाए, जिससे विभाग की छवि धूमिल हो व कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन हो।


राठौर ने निर्देश देते हुए कहा है कि ग्रीष्म अवकाश के दौरान अद्योहस्ताक्षरी की बिना अनुमति के कोई भी शिक्षक एवं शिक्षिका मुख्यालय छोड़कर बाहर न जाएं। अवकाश के दिनों में समय-समय पर विद्यालय आकर फूल व सब्जियों में पानी डालें एवं देखभाल करें।
कुल मिलाकर दूरदराज क्षेत्रों में नौकरी कर रहे शिक्षकगण सालभर इस इंतजार में रहते हैं गर्मियों की छुट्यिों में वह अपना घरेलू कामकाज निपटा सकते हैं या फिर परिवार के साथ छुट्टियां बिताई जा सकती है, लेकिन उप शिक्षा अधिकारी महोदय ने उन्हें अबकी छुट्टियों में ऐसा फरमान दे डाला कि उनकी छुट्टी में खलल पड़ गया है।
अब देखना यह होगा कि उक्त आदेश का क्या तोड़ निकाला जाता है!

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts