सीएम बदलने की अफवाहों पर बलूनी का ब्रेक। कहा विरोधियों की साजिश

कृष्णा बिष्ट  उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के लेकर सोशल मीडिया में चल रही खबरों पर सांसद अनिल बलूनी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। सांसद बलूनी ने कहा कि भाजपा अभी अभी लंबे चुनावी अभियान के बाद प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई है और अपने 100 दिन के एजेंडे पर काम आगे बढ़ा ही […]

कृष्णा बिष्ट 

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के लेकर सोशल मीडिया में चल रही खबरों पर सांसद अनिल बलूनी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

सांसद बलूनी ने कहा कि भाजपा अभी अभी लंबे चुनावी अभियान के बाद प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई है और अपने 100 दिन के एजेंडे पर काम आगे बढ़ा ही रही है कि कुछ शरारती तत्व ऐसी अफवाहें फैलाकर विकास कार्यों में गतिरोध पैदा करना चाहते हैं।

अनिल बलूनी ने इस तरह की अफवाहों को बिल्कुल निराधार बताते हुए कहा कि कुछ लोगों को जीरो टोलरेंस को लेकर राज्य में चलाई जा रही मुहिम रास नहीं आ रही है।  सचिवालय की गलियारों में  और चौथे तल पर घूमने वाले लोगों की आवाजाही बंद हो गई है इसलिए ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

अनिल बलूनी के इस बयान के बाद इस तरह की अफवाहों पर ठंडा पानी पड़ गया है। अनिल बलूनी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री तथा पार्टी अध्यक्ष द्वारा सौंपे सौपे गए दायित्वों का “सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं और आगे भी राज्य सरकार के साथ मिलकर केंद्र सरकार से राज्य के हित में काफी योजनाओं को धरातल पर लाने वाले हैं।” बलूनी के बयान के बाद नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अफवाहों पर फिलहाल विराम लग गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts