एक्शन : आधी रात को इंपोर्टेड शराब के साथ हाउस पार्टी करते 17 लड़कियों और 40 लड़कों को दबोचा ..

आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर देर रात करीब 01 से 02 बजे के बीच इंपोर्टेड शराब के साथ हाउस पार्टी कर रहे 17 लड़कियों और 40 लड़कों को पकड़ा गया हैं। इस पार्टी में प्रतिभाग करने के लिए वॉट्सएप ग्रुप में प्रचार प्रसार किया गया था। गजियावाल स्थित डांडा गांव में एक घर […]

आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर देर रात करीब 01 से 02 बजे के बीच इंपोर्टेड शराब के साथ हाउस पार्टी कर रहे 17 लड़कियों और 40 लड़कों को पकड़ा गया हैं। इस पार्टी में प्रतिभाग करने के लिए वॉट्सएप ग्रुप में प्रचार प्रसार किया गया था।
गजियावाल स्थित डांडा गांव में एक घर से 17 लड़कियों और 40 लड़कों इंपॉर्टेंट सर आपके साथ हाउस पार्टी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ छापा मारने पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में शराब की 40 खाली बोतलें और 12 भरी बोतलें बरामद की हैं,जिन्हें सील किया गया।
इस पार्टी में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी जिसके चलते कार्यवाहक जिला आबकारी अधिकारी/उपायुक्त प्रभाशंकर मिश्रा के निर्देश पर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने सभी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार,गजियावाला स्थित एक घर पर रजनी कंसवाल की ओर से अवैध रूप से शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें सूरज उनियाल, भगवती उनियाल और शिवांश अरोड़ा नाम के व्यक्तियों की भी भागीदारी थी। इस पार्टी में प्रतिभाग के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया था।
प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी निरीक्षक मसूरी क्षेत्र वीरेंद्र कुमार जोशी ने टीम के साथ छापा मारा। अवैध रूप से शराब पार्टी आयोजित किए जाने पर चारों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
साथ ही देर रात शराब और डांस पार्टी आयोजित किए जाने और नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सभी पर चालानी कार्रवाई की।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts