अधर में लटकी सड़क का लैंड शेड्यूल तैयार, ग्रामीणों की उम्मीदें जगी

द्वारीखाल। पिछले कई सालों से अधर में लटकी पोगठा-किनसुर(पुलनाबड़) की सड़क निर्माण की राह आसान हो गई है। इसी कड़ी में पोगठा-किनसुर रोड पर आने वाली भूमि के मुआवजे के लिए लैंड शेड्यूल तैयार हो गया है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र सिंह रावत के साथ मौके पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम में […]

द्वारीखाल। पिछले कई सालों से अधर में लटकी पोगठा-किनसुर(पुलनाबड़) की सड़क निर्माण की राह आसान हो गई है। इसी कड़ी में पोगठा-किनसुर रोड पर आने वाली भूमि के मुआवजे के लिए लैंड शेड्यूल तैयार हो गया है।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र सिंह रावत के साथ मौके पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम में भूमि निरीक्षण करने वालों में एई शुभम जैन, मदन सिंह, दीपक, अमन, शंभु प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
पोगठा-किनसुर रोड के संबंध में 27 जुलाई 2019 को एसडीएम अर्पणा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशीला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र रावत एवं असिस्टेंट इंजीनियर शुभम जैन के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस दौरान सभी ने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को अपना आदर्श मानने वाले बीरेंद्र रावत अन्ना हजारे के रेजीमेंट के ही जवान रहे हैं। बीरेंद्र सिंह रावत (एएससी) उर्फ फौजी भाई रिटायरमेंट के बाद जब से अपने पैतृक गांव व क्षेत्र में लौटे हैं, तभी से उन्होंने द्वारीखाल ब्लाॅक की मूलभूत समस्याओं के समाधान का बीड़ा उठाया है।

पाठकों को बताते चलें कि तीन-तीन बार की विधायक व कैबिनेट मंत्री देने वाली ग्रामसभा किनसुर में जब सालों से स्वयं की ग्रामसभा में सड़क अधर में लटकी हो तो भला यह कौन नहीं कहेगा कि यह क्षेत्र अब तक नेतृत्वविहीन ही रहा होगा। लेकिन जब से बीरेंद्र सिंह (फौजी भाई) गांव लौटे हैं, तब से क्षेत्रवासियों में एक उम्मीद की किरण वापस लौट आई है।

क्षेत्रवासी कहने लगे हैं कि फौजी भाई के प्रसासों में वे भी एकजुट होकर बढ़-चढ़कर उनका साथ देंगे। बहरहाल फौजी भाई यदि इसी तरह द्वारीखाल ब्लॉक के इस क्षेत्र के लिए सक्रिय योगदान देते रहे तो वह दिन दूर नहीं, जब क्षेत्रवासियों के चेहरे पर रौनक देखने को मिलेगी।

Also Read This

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट। मानसून सक्रिय,रहे सावधान

देहरादून | उत्तराखंड मौसम समाचारउत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है और मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। देहरादून स्थित मौसम...

Related Posts