बर्फबारी मे लापता उत्तराखण्ड का जवान पाकिस्तान में नही

11वीं गढ़वाल राइफल के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी के कई गायब होने के बावजूद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच राजेंद्र सिंह नेगी के लापता होने से उनके परिजनों के साथ साथ उत्तराखंड के लोग भी दुखी हैं। पहले अखबारों में खबरें आई कि हो सकता है […]

11वीं गढ़वाल राइफल के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी के कई गायब होने के बावजूद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच राजेंद्र सिंह नेगी के लापता होने से उनके परिजनों के साथ साथ उत्तराखंड के लोग भी दुखी हैं।

पहले अखबारों में खबरें आई कि हो सकता है कि फिसल कर वह पाकिस्तान बॉर्डर पार अर्थात पीओके फिसल गए हो, किंतु सेना ने पाकिस्तानी सेना से बात कर बयान जारी किया है कि राजेंद्र सिंह नेगी फिसल कर पाकिस्तान नहीं गए हैं। जिस क्षेत्र से नेगी गायब हुए हैं, वहां इस समय 5 से 6 फीट तक बर्फ पड़ चुकी है। ऐसे में उन्हें ढूंढने में न सिर्फ भारी परेशानी हो रही है, बल्कि धीरे-धीरे आशंकाएं गहराती जा रही है।

हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का परिवार देहरादून में है। नेगी उत्तराखंड चमोली जनपद के मूल निवासी है पूरा प्रदेश उनकी सलामती की कामना कर रहा है, किंतु लगातार बिगड़ रहे मौसम ने लोगों के माथे पर पेशानी डालने का काम किया है। इतने लंबे समय तक भारी बर्फबारी के बीच किसी सामान्य व्यक्ति के लिए सलामत रहे ना ईश्वर की ही कृपा से संभव हो सकता है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts