अजब-गजब : कहीं पीले राशन कार्ड हैं तो पैसे नहीं, जहां पैसे हैं तो उनके कार्ड ऑन-लाइन नही। 

विशाल सक्सेना  लॉक डाउन के दौर में गरीब लोगों के सामने राशन की समस्या विकराल रूप मे सामने खड़ी हैं, जिसका हल आसान नहीं दिखता। इनकी दो समस्याएं अपनी जगह अभी भी खड़ी हैं कि एक तो जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन नहींं हुए हैं,उनकी दिक्कत अभी भी बनी है।  दूसरा जिनके पास पीले कार्ड्ड हैं, […]

विशाल सक्सेना 
लॉक डाउन के दौर में गरीब लोगों के सामने राशन की समस्या विकराल रूप मे सामने खड़ी हैं, जिसका हल आसान नहीं दिखता। इनकी दो समस्याएं अपनी जगह अभी भी खड़ी हैं कि एक तो जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन नहींं हुए हैं,उनकी दिक्कत अभी भी बनी है।
 दूसरा जिनके पास पीले कार्ड्ड हैं, लेकिन गरीब होने केेेे कारण वे कंट्रोल का राशन खरीदने की स्थिति में भी नहीं है। वे हंगामा कर रहे हैं।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/OuVBjto9o7s

 

उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में निकटवर्ती ग्राम खटोला में तो उस समय हंगामा हो गया जब कोटेधारक ने बीपीएल एवं अंत्योदय परिवारों को मुफ्त में राशन वितरित किया। इस सूचना पर तमाम गरीब परिवार, जिनके पास एपीएल राशनकार्ड हैं, उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि लॉक डाउन के चलते कामकाज ठप्प पड़ा है। जिससे परिवार के समक्ष पेट भरने की समस्या खड़ी हो गयी है। उन्होंने उसी तर्ज पर अपने परिवार के लिए राशन की मांग की। हंगामा बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचित किया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर बितर किया। तब जाकर राशन वितरित हुआ।
बड़ी संख्या मे ऐसे भी लोग हैं, जो बेहद गरीब हैं परन्तु उनके राशन कार्ड किन्हीं कारण समय पर ऑनलाइन नहीं हो पाए थे और अब उनको ऑनलाइन नहीं होने के कारण राशन नहीं मिल पा रहा है जिस वजह से वह परेशान हैं।
ह्यूमन राइट्स एन्ड आरटीआई एसोसिएशन के महासचिव भास्कर चुग ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को पत्र लिखकर मांग की है कि ऑनलाइन नहीं हो पाए कार्डों पर भी राशन जारी करने की कृपा करेंगे।
हालांकि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने पीले कार्ड धारकों को अब 15 किलो राशन देने के आदेश कर दिए हैं इससे पहले इन्हें साढे सात किलो राशन ही दिया जा रहा था। लॉक डाउन केे दौरान राशन संकट से बचने के लिए तीन महीने का राशन दिया जा रहा है। जल्दी ही यह राशन उपभोक्ताओं तक पहुंच सकता है। 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts