पौड़ी के बिरगणा गांव में पेयजल लाइन टूटने से पानी का संकट

पौड़ी। जनपद के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डाकघर जिवाई, पट्टी बंगारस्यूं, बीरोंखाल ब्लॉक, बिरगणा गांव में पानी का संकट गहरा गया है। यहां पानी का संकट ऐसे समय में हुआ, जब कोरोना के चलते काफी संख्या में प्रवासी गांव में पहुंचे हैं। बिरगणा लगभग 80 परिवारों का गांव है, जो पांच तोकों को मिलकर […]

पौड़ी। जनपद के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डाकघर जिवाई, पट्टी बंगारस्यूं, बीरोंखाल ब्लॉक, बिरगणा गांव में पानी का संकट गहरा गया है। यहां पानी का संकट ऐसे समय में हुआ, जब कोरोना के चलते काफी संख्या में प्रवासी गांव में पहुंचे हैं।
बिरगणा लगभग 80 परिवारों का गांव है, जो पांच तोकों को मिलकर बना है। वर्ष 1977-78 में इसके दो तोकों के लिए पानी की पाइप लाइन बिछी थी। पाइप लाइन का रखरखाव गांव वाले ही करते हैं, लेकिन सरकारी सहायता के अभाव में पाइप लाइन टूट गई है और पाइप जंग खा चुके हैं।


सवाल यह है कि स्वच्छ भारत योजना के तहत गांवों में जहां हर घर में शौचालय तो हंै, लेकिन पानी नहीं है। अब बिरगणा गांव में चट्टानों के खिसकने से पाइप लाइन बीती दो जून को फिर टूट गई। गर्मी के दिनों में प्रवासियों की बढ़ी संख्या से पानी का संकट हो गया है। पानी की कमी इस गांव से पलायन का मुख्य कारण रहा है।


गांव में अधिकतर सेवारत सैनिक, अर्धसैन्य बलों के सैनिक या उनके आश्रित रहते हैं। पिछले सौ सालों में इस गांव ने देश को 100 से अधिक फौजी देश को दिए हंै, जिसमें प्रथम विश्व युद्ध में मिलिट्री क्रॉस विजेता और जम्मू कश्मीर में शहीद सैनिक भी हैं।
अभी भी गांव से एक कर्नल, एक लेफ्टिनेंट कर्नल, एक मेजर, एक कैप्टन और अनेक जवान सेना में रहकर देश की सेवा में हैं। आशा है शासन या प्रशासन सैन्य बहुल इस गांव के सभी 5 तोकों के लिए एक स्थायी पेयजल योजना का कार्य प्रधान-मंत्री की ‘हर घर नल से जलÓ की योजना के अंतर्गत करेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts