कोरोना ब्रेकिंग : आज 77 नए कोरोना पॉजीटिव। कुल 1488

देहरादून। आज 77 नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इस प्रकार अब कुल मरीजों की संख्या 1488 हो गई है, जबकि इनमें से अभी तक 719 लोग ठीक हो चुके हैं।
दोपहर ढाई बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 77 पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। इनमें सर्वाधिक 43 लोगों की टिहरी जनपद से पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले से सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। बागेश्वर व देहरादून में तीन-तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
इसके अलावा हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल व रुद्रप्रयाग से चार-चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्राइवेट लैब से भी चार लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। आज अल्मोड़ा जनपद से एक व्यक्ति की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
अभी तक 719 लोग स्वस्थ होकर प्रदेश में डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि अभी तक विभिन्न बीमारियों से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सात लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 1488 संक्रमित मरीजों से 749 एक्टिव मामले ही विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
अब तक कुल 31945 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 35 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब 5846 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 50.33 प्रतिशत है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts