ब्रेकिंग : भाजपा विधायक महेश नेगी और पत्नी के खिलाफ दुष्कर्म और अपराध छुपाने का मुकदमा दर्ज।

रिपोर्ट-जगदम्बा कोठारी देहरादून। भाजपा विधायक पर यौन शोषण के आरोप लगाकर डीएनए जांच की मांग कर रही महिला के मामले में महिला को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। कोर्ट के आदेश के बाद द्वाराहाट विधायक महेश नेगी एवं उनकी पत्नी पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। नेहरू कॉलोनी थाने की पुलिस […]

रिपोर्ट-जगदम्बा कोठारी
देहरादून। भाजपा विधायक पर यौन शोषण के आरोप लगाकर डीएनए जांच की मांग कर रही महिला के मामले में महिला को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। कोर्ट के आदेश के बाद द्वाराहाट विधायक महेश नेगी एवं उनकी पत्नी पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।

नेहरू कॉलोनी थाने की पुलिस ने पहले आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ ही ब्लैक मेलिंग के मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया था। लेकिन कल माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद महिला की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लग गई थी।

साथ ही कोर्ट ने आरोपी विधायक पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद आज नेहरू कॉलोनी थाने मे आरोपी भाजपा विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के विरुद्ध बलात्कार एवं धमकाने संबंधित आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला का आरोप है कि उसकी तीन माह की एक बच्ची है और इसके जैविक पिता द्वाराहाट विधायक महेश नेगी हैं। जिसके सत्यापन के लिए वह विधायक और बच्ची का डीएनए टेस्ट करवाना चाहती है लेकिन विधायक की पत्नी ने उसके खिलाफ ही ब्लैक मेलिंग का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया था। पीड़ित महिला का कहना है कि वह अपनी बच्ची के भविष्य को लेकर चिंतित है और उसे उसका पिता का नाम दिलवाना चाहती है।

Also Read This

बड़ी खबर: देहरादून में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़ी गयी पहाड़ की दो हिंदू छात्राएं। डस्टबिन में मिली आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुद्धोवाला इलाके में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कुछ स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठन...

Gold Silver Price Crash: औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम,निवेशकों में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर...

Related Posts