समर्थन: कृषि क़ानूनों को रद्द करने के लिए अखिल भारतीय किसान महासभा ने किया प्रदर्शन

क़ानूनों को रद्द करने के लिए अखिल भारतीय किसान महासभा ने किया प्रदर्शन रिपोर्ट- विशाल सक्सेना लालकुआँ। किसान आंदोलन के समर्थन में अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर खरीद की गारंटी करने का कानून बनाने आद‍ि की मांंग की और तीनो काले क़ानून व किसानों […]

क़ानूनों को रद्द करने के लिए अखिल भारतीय किसान महासभा ने किया प्रदर्शन

यहां तहसील परिसर में अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें किसानों पर थोपे गए तीनों काले कानून को वापस लेने और किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की गई।

इस दौरान वाक्ताओ ने कहा कि केन्द्र सरकार काले कानून थोप रही हैं,और किसानों की जमीन छीनकर अंबानी-अडानी सरीखे काॅरपोरेट घरानों के हवाले करने वाले तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का ऐतिहासिक देशव्यापी आंदोलन जारी है इस आंदोलन को आम जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

विनाशकारी कृषि कानून न किसानों व किसानी को तबाह कर देंगे, बल्कि आम जनता को दाने-दाने का मोहताज बना देंगे।मजदूरों और गरीब अवाम को खाद्य सुरक्षा से भी वंचित कर देंगे क्योंकि खाने की वस्तुओं को बाजार और जमाखोरी के हवाले कर दिया जायेगा राशन की प्रणाली समाप्त कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि देश में आज रिकाॅर्ड-तोड़ बेरोजगारी और साथ ही कमरतोड़ महंगाई है,मोदी सरकार का बजट भी किसान मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि ये कृषि कानून फांसी का फंदा है जिससे किसानों और आम जनता को खुद को मुक्त करना है केन्द्र सरकार हठधर्मिता छोड़े और देश के किसानों की बात सुनकर तीनों कृषि कानूनों को वापस ले नही तो आंदोलन के चलते उनको अपने कदम वापस खींचने पर मजबूर होना ही पड़ेगा।

Also Read This

बड़ी खबर: इस दिन आएगा CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट,जानें कैसे करें चेक!

CBSE 10th 2nd Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam) में शामिल हुए लाखों छात्रों और...

सखी वन स्टॉप सेंटर: महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं,डीएम का बड़ा फैसला 

देहरादून, 23 जून 2026।नीरज उत्तराखंडी महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सखी वन...

Related Posts