बड़ी खबर: बद्रीनाथ घाटी में ग्लेशियर फटने की वजह से धौली गंगा नदी में सैलाब

  बद्रीनाथ घाटी में ग्लेशियर फटने की वजह से धौली गंगा नदी में सैलाब   रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी जोशीमठ तपोवन से आगे ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही की सूचना मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 10:00 बजे करीब बद्रीनाथ घाटी में ग्लेशियर फटने की वजह से धौली गंगा नदी में सैलाब आ […]

 

बद्रीनाथ घाटी में ग्लेशियर फटने की वजह से धौली गंगा नदी में सैलाब

 

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी
जोशीमठ तपोवन से आगे ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही की सूचना मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 10:00 बजे करीब बद्रीनाथ घाटी में ग्लेशियर फटने की वजह से धौली गंगा नदी में सैलाब आ गया है। सैलाब आने से धौली गंगा पर बन रहा पावर प्रोजेक्ट भी पूरी तरह से बह चुका है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 300 लोगों के बहने की सूचना फिलहाल मिली हैं।

ग्लेशियर टूटने की सूचना पाते ही प्रशासन मौके पर पूरी तरह से मुस्तैद है। रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, ऋषिकेश और हरिद्वार के तटीय किनारों को प्रशासन की ओर से खाली कराया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखे हैं, वही एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

 

Also Read This

महिला टी-20 टूर्नामेंट में रोमांच: निंबस की धमाकेदार शुरुआत, इवॉल्व क्रिकेट अकादमी ने दर्ज धमाकेदार जीत

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित प्रथम स्व. बी.एस. नेगी वूमेन्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। उद्घाटन मैच...

बिग ब्रेकिंग: PWD इंजीनियरों के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्थानांतरण सत्र 2026-27 के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश...

Related Posts