एक्सक्लूसिव: ग्लेशियर फटने से धोली गंगा ने लिया विकराल रूप,लोगो को अलर्ट करती पुलिस

ग्लेशियर फटने से धोली गंगा ने लिया विकराल रूप, लोगो को अलर्ट करती पुलिस   रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल सतपुली। जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से धोली गंगा ने विकराल रूप ले लिया। जिससे कारण जिले में अलकनंदा नदी व गंगा नदी किनारे प्रशासन द्वारा अलर्ट घोषित किया गया। जिसके बाद सतपुली पुलिस थानाध्यक्ष सन्तोष पेथवाल के […]

ग्लेशियर फटने से धोली गंगा ने लिया विकराल रूप, लोगो को अलर्ट करती पुलिस

 

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
सतपुली। जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से धोली गंगा ने विकराल रूप ले लिया। जिससे कारण जिले में अलकनंदा नदी व गंगा नदी किनारे प्रशासन द्वारा अलर्ट घोषित किया गया। जिसके बाद सतपुली पुलिस थानाध्यक्ष सन्तोष पेथवाल के नेतृत्व में ब्यासघाट पहुँची और नदी किनारे रह रहे लोगो, केम्पो व आश्रमो में रहने वाले साधु-संतों को नदी से उचित दूरी बनाये रखने की अपील की। साथ ही जो लोग नदी से ज्यादा नजदीक रह रहे थे, उनको सड़क पर सुरक्षित स्थान पर रखा गया। यदि नदी में जल प्रवाह बढे तो कोई जान माल का नुकसान न हो।

इस दौरान थानाध्यक्ष सन्तोष पेथवाल ने बताया कि, अभी नदी का जलस्तर कुछ बढ़ा जरूर है, लेकिन जलस्तर व प्रवाह खतरे से बहार है और स्तिथि सामान्य है।

श्रीनगर से नदी का बहाव सामान्य, पुलिस तेज़ी से कर रही राहत बचाव

श्रीनगर से अब नदी का बहाव सामान्य हो गया है। देवप्रयाग और निचले इलाक़ों के लोगों के लिए अब ख़तरे की बात नहीं है। पुलिस राहत बचाव तेज़ी से कर रही है। डीजीपी अशोक कुमार ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अपील की है कि, बेचैन न हों। हमारी टीमें मदद में लगी हुई हैं। तपोवन डैम में फँसे हुए 16 लोग सुरक्षित हैं और उत्तराखंड पुलिस उन्हें रेस्क्यू कर रही है। श्रीनगर में पानी का बहाव सामान्य हो गया है। पानी अब कंट्रोल तरीके से आगे बढ़ रहा है। कृपया हमारा सहयोग करें।उन्होंने कहा कि, अब नदी का बहाव सामान्य हो गया है। देवप्रयाग और निचले इलाक़ों के लोगों के लिए अब ख़तरे की बात नहीं है। उन्होंने बताया कि, ये घटना 11 बजे के आस पास हुई, जिसने ऋषि गंगा पॉवर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तोड़ दिया। उसके आगे तपोवन में भी NTPC का प्रोजेक्ट जारी था वहाँ भी इलाका छतिग्रस्त हुआ है। तपोवन में लगभग 150 कर्मचारियों के टनल में होने की सूचना है जिनके लिये टीमें राहत कार्य कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि, पता लगने पर हमने नीचे के इलाको में अलर्ट जारी कर इलाको को खाली करा लिया था।

Also Read This

बड़ी खबर:देहरादून में SIR ड्यूटी पर तैनात BLO से मारपीट। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ...

बड़ी खबर: सचिवालय में सीएम धामी ने की हाई-लेवल मीटिंग । अफसरों को दे दिए ये कड़े निर्देश

देहरादून। देश के विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में सामने आई आग लगने की घटनाओं के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी सार्वजनिक भवनों...

Related Posts