ईद के दिन खूनी रंजिश: युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या। आरोपी ने खुद किया सरेंडर..

मंगलौर (उत्तराखंड): ईद उल अजहा की खुशियों के बीच मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  दिनदहाड़े एक युवक की सरेराह चाकुओं से गोदकर और गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और त्योहार का माहौल मातम में […]

मंगलौर (उत्तराखंड):
ईद उल अजहा की खुशियों के बीच मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  दिनदहाड़े एक युवक की सरेराह चाकुओं से गोदकर और गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और त्योहार का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी रियासत, जो उसी मोहल्ले का निवासी है, वारदात को अंजाम देने के बाद स्वयं कोतवाली पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुरानी रंजिश में ली बेटे की मौत का बदला

पुलिस पूछताछ में आरोपी रियासत ने खुलासा किया कि एक वर्ष पूर्व उसके बेटे की नहर में डूबकर मौत हो गई थी। उस मामले में मृतक साहिल का नाम भी एफआईआर में दर्ज था। तभी से आरोपी रंजिश पाल रहा था और ईद के दिन उसने इस रंजिश का खौफनाक अंजाम दिया।

एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

इलाके में तनाव, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

ईद जैसे पर्व पर हुई इस नृशंस हत्या ने पूरे कस्बे को सदमे में डाल दिया है। मोहल्ले में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है। हालात को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts