हादसा: मोरी-खाई में गिरा पिकअप। दो की मौत, एक गंभीर घायल..

उत्तरकाशी (6 जून 2025) —नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर वन विभाग बेरियर के पास एक पिकअप वाहन (संख्या UK 16CA 2248) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक […]

उत्तरकाशी (6 जून 2025) —नीरज उत्तराखंडी 
उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर वन विभाग बेरियर के पास एक पिकअप वाहन (संख्या UK 16CA 2248) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान:

  1. जगदीश चौहान, पुत्र श्री हरि किशन, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मोड़ा, तहसील मोरी
  2. जयपाल सिंह, पुत्र श्री बालम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी बलावट, तहसील मोरी

गंभीर रूप से घायल:

  • प्रमोद राणा, पुत्र श्री दौलत सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम मोड़ा, तहसील मोरी।
    उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही:

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच:

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। वाहन के ब्रेक फेल होने या ड्राइवर की लापरवाही को संभावित कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts