अवैध:दो कारों से 998 शराब की बोतलें बरामद

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में प्रदेश से बाहर की शराब की खपत लगातार बढ़ रही है|  यहां अवैध तरीके से शराब कुमाऊं के अलग अलग क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही है । भीमताल पुलिस ने लगभग हजार बोतलें बरामद कर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।       नैनीताल के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में प्रदेश से बाहर की शराब की खपत लगातार बढ़ रही है|  यहां अवैध तरीके से शराब कुमाऊं के अलग अलग क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही है । भीमताल पुलिस ने लगभग हजार बोतलें बरामद कर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

      नैनीताल के भीमताल बाईपास मार्ग पर पुलिस और एस.ओ.जी.की टीम ने हरियाणा और दिल्ली नंबर की दो कारों से 998 शराब की बोतल बरामद की । भीमताल पुलिस ने बताया कि,हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही एक कार में नौ कट्टों में 450 बोतल और दूसरी कार में 11 कट्टो में 548 शराब की बोतलें बरामद हुई है । पुलिस ने दोनों हरियाणा के चालकों को गिरफ्तार कर लिया है और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts