बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड हाई कोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस

ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को मिला नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश। मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही इस पद पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी आसीन थे। केंद्र सरकार के जॉइंट सेक्रेटरी जगन्नाथ श्रीनिवासन और अंडर सेक्रेटरी प्रेम चंद के 23 दिसंबर के हस्ताक्षर युक्त आदेश से आंध्र प्रदेश के न्यायाधीश […]

ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को मिला नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश। मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही इस पद पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी आसीन थे।

केंद्र सरकार के जॉइंट सेक्रेटरी जगन्नाथ श्रीनिवासन और अंडर सेक्रेटरी प्रेम चंद के 23 दिसंबर के हस्ताक्षर युक्त आदेश से आंध्र प्रदेश के न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र को ये अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रपति की सहर्ष सहमति के बाद उनसे ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है।

भारत सरकार के लॉ एंड जस्टिस, डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की तरफ से जारी पत्र की एक कॉपी आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जर्नल के माध्यम से न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र के साथ आंध्र प्रदेश और ऊत्तराखण्ड के राज्यपाल के सचिव, आंध्र प्रदेश और ऊत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के सचिव, ऊत्तराखण्ड के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव, ऊत्तराखण्ड और आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव, ऊत्तराखण्ड और आंध्र प्रदेश के रजिस्ट्रार जर्नल, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य सचिव के रजिस्ट्रार व अन्य को भेजी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र, पहले एक्सीडेंट, फिर हमले की धमकी!

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिला है। अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर रोष है और उन्होंने...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : दूषित पानी से बीमारी और मौतों पर मुख्य सचिव को दिए ये आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के ज्यूलिकोट और आसपास के गांव में दूषित पेयजल से सैकड़ों लोगों के गंभीर बीमार होने...

Related Posts