बड़ी खबर : उत्तराखंड निकाय चुनाव की फाइनल आरक्षण लिस्ट जारी, देखिए किन सीटों पर किया बदलाव।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर आरक्षण की फाइनल लिस्ट हुई जारी, फाइनल लिस्ट में कुछ शोधन किए गए हैं। पहले जहां श्रीनगर नगर निगम की मेयर सीट सामान्य यानी अनारक्षित थी, तो वहीं इस सीट को अब महिला किया गया, इसके अलावा अल्मोड़ा नगर निगम में मेयर की सीट […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर आरक्षण की फाइनल लिस्ट हुई जारी, फाइनल लिस्ट में कुछ शोधन किए गए हैं। पहले जहां श्रीनगर नगर निगम की मेयर सीट सामान्य यानी अनारक्षित थी, तो वहीं इस सीट को अब महिला किया गया, इसके अलावा अल्मोड़ा नगर निगम में मेयर की सीट पहले महिला के लिए आरक्षित थी, जिसे अब ओबीसी किया गया, वहीं हल्द्वानी नगर में मेयर की सीट पहले ओबीसी थी, जिसे अब सामान्य किया गया है।

बता दें कि 14 दिसंबर को शहरी विकास निदेशालय की तरफ से आरक्षण की सूची जारी की गई थी, इसके बाद इसमें आपत्तियां जताने का समय भी दिया गया था, आपत्तियों के बाद सरकार ने नगर निगम में मेयर की तीन सीटों पर बदलाव किया है, और फाइनल लिस्ट जारी की गौरतलब हो कि उत्तराखंड में इस समय 112 निकाय है, इस सभी की वोटर लिस्ट भी लगभग तैयार हो चुकी है, उत्तराखंड में 13 जिले है, जिसमें से सबसे ज्यादा निकाय उधम सिंह नगर में हैं, उधम सिंह नगर जिले में 19 निकाय है, वहीं सबसे कम निकाय बागेश्वर जिले में हैं, बागेश्वर जिले में मात्र तीन निकाय है, अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनावों की तारीख घोषित करेगा।

 

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts