सड़क निर्माण में बरती जा रही धांधली को लेकर किया प्रदर्शन

दिनेशपुर रिपोर्टर – विशाल सक्सेना दिनेशपुर वार्ड नंबर 8 में पूर्ण निर्माण हो रहे सड़क में घटिया सामग्री के साथ साथ विभिन्न लापरवाही बरतने से आक्रोशित वार्ड वासियों ने अपना नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी प्रदर्शन कर , सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ करने की मांग की| आपको बताते चलें कि सड़क निर्माण में […]

रिपोर्टर – विशाल सक्सेना

दिनेशपुर वार्ड नंबर 8 में पूर्ण निर्माण हो रहे सड़क में घटिया सामग्री के साथ साथ विभिन्न लापरवाही बरतने से आक्रोशित वार्ड वासियों ने अपना नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी प्रदर्शन कर , सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ करने की मांग की|

आपको बताते चलें कि सड़क निर्माण में धांधली का भंडाफोड़ उस वक्त से शुरू हो गया था|  जब दिनेशपुर वार्ड नंबर 1 में बन रहे सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही का वार्ड वासियों ने भंडाफोड़ किया और सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण का कार्य रुकवा दिया और आज वार्ड नंबर 8 में निर्माण हो रहे सड़क पर धांधली का आरोप लगाते हुए वार्ड वासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की ।

इस दौरान आक्रोशित वार्ड वासियों का कहना है कि, लगभग 20 साल बाद बड़ी मुश्किल से इस सड़क का निर्माण हो रहा है लेकिन सड़क निर्माण में जमकर धांधली की जा रही है और ये सड़क तो मात्र कुछ महीनों में ही टूट जाएगा इसलिए ऐसी सड़क का निर्माण कराकर ही क्या फायदा जो कुछ महीनों में ही टूट जाएगा । इसलिए हमने आज अपना विरोध जताते हुए सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ करने की मांग की| 

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts