पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,चोरी की 9 बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

स्थान – गदरपुर रिपोर्ट – विशाल सक्सेना गदरपुर पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से चोरी की गई 9 बाइकों के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार| जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है जबकि दो आरोपी मौके से […]

स्थान – गदरपुर
रिपोर्ट – विशाल सक्सेना

गदरपुर पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से चोरी की गई 9 बाइकों के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार| जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है जबकि दो आरोपी मौके से फरार चल रहे है| 

आपको बता दे कि, गदरपुर थाना अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बीते दिन मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुई खेड़ी पुलिया के पास गश्त करते हुए पीले रंग की चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी को पकड़कर थाने लेकर आया|  पूछताछ करने पर पता लगा कि, उनके द्वारा गदरपुर बाजपुर दिनेशपुर से चुराई गई आठ मोटरसाइकिल है जिन्हें कुई खेड़ी नदी के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा है | 

जिसके बाद पुलिस ने 8 चोरी की बाइको को बरामद कर लिया है और पकड़े गए दोनों आरोपियों को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया ।इस दौरान क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि, अभियुक्त कुलवंत सिंह पर थाना गदरपुर एवं केलाखेड़ा में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है|  जिनमें वन अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट मुख्य है पुलिस ने दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है और सभी आरोपी गदरपुर व गदरपुर से सटे क्षेत्र के निवासी है और कहा की फरार दोनो आरोपी को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेजेगी| 

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts