जंगल में आग बुझाने गये चार ग्रामीण आग में झुलस गये

स्थान / थराली रिपोर्ट / गिरीश चंदोला पिंडर घाटी के नारायण बगड़ विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत रेस गांव के चूंकापानी में वनाग्नि को बुझाने के दौरान 3 महिलाएं एवं 1पुरूष झुलस गए हैं। जिनमें से एक घायल महिला को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि एक व्यक्ति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में ही उपचार […]

स्थान / थराली

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

पिंडर घाटी के नारायण बगड़ विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत रेस गांव के चूंकापानी में वनाग्नि को बुझाने के दौरान 3 महिलाएं एवं 1पुरूष झुलस गए हैं। जिनमें से एक घायल महिला को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि एक व्यक्ति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में ही उपचार चल रहा है। जबकि दो महिलाओं का गांव में ही उपचार किया जा रहा है।

                  प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर सायं करीब 6 बजे नारायणबगड़ प्रखंड के अंतर्गत रेस गांव के चूंकापानी तोक के पास के जंगलों में अचानक वनाग्नि भड़क उठी, जो कि धीरे-धीरे चूंकापानी तोक के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी, जिसे देख ग्रामीण वनाग्नि को बुझाने के लिए गए।

 किंतु अचानक हवा के तेज झोंके के कारण आबादी के पास सूखी घास के ढेरों में आग भड़क उठी जिसकी चपेट में आ कर गांव की रामेश्वरी देवी पत्नी भूपाल सिंह नेगी,शशी देवी पत्नी शिशुपाल सिंह रावत,पवित्रा देवी पत्नी मुकेश सिंह एवं मान सिंह पुत्र प्रेम सिंह आग की लपटों में घिर कर झुलस गए। इसके बाद आग से झुलसे रामेश्वरी देवी एवं मान सिंह के अधिक झुलसने के कारण ग्रामीण उन्हें पीएचसी नारायणबगड़ लाए| जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रामेश्वरी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हाई सेंटर रेफर कर दिया। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ के डाक्टर नवीन चन्द्र डिमरी ने बताया कि, दूसरे घायल मान सिंह का नारायणबगड़ में ही उपचार किया जा रहा है। जबकि झुलसी दो महिलाओं का गांव में ही उपचार किया जा रहा है।

रेस गांव के ग्राम प्रधान पूरन सिंह रावत ने तहसीलदार नारायणबगड़ को दिए एक पत्र में आरोप लगाया है कि, किन्हीं अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जंगल में आग लगाई है, उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts