हादसा : दुर्घटनाग्रस्त हुई छात्रों से भरी बस। कई घायल..

मंगलवार देर रात देहरादाून-ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 45 छात्राओं का ग्रुप सवार था, जो स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था। हादसे में 10 से 12 छात्राओं को हल्की चोट आई हैं, […]

मंगलवार देर रात देहरादाून-ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बस में 45 छात्राओं का ग्रुप सवार था, जो स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था।

हादसे में 10 से 12 छात्राओं को हल्की चोट आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया। अन्य छात्राओं को दूसरी बस में देहरादून भेजा गया।

कल बागेश्वर से 45 छात्राओं का ग्रुप स्पोट्र्स इवेंट में शामिल होने देहरादून आ रहा था। देर रात देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय एवं ढालवाला से एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई।

दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की नैन्सी का पैर बस में फंसा हुआ था, जिससे वह अंदर ही फंस गई थी।

रेस्क्यू टीम ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में लगभग 10 से 12 छात्राओं को हल्की चोट आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य सभी सुरक्षित हैं। सभी को अन्य बस में देहरादून भेज दिया गया है।

Also Read This

‘पर्वत जन’ की खबर के बाद बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, मिठाई के चार नमूने जांच को भेजे

‘पर्वत जन’ की खबर के बाद बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, मिठाई के चार नमूने जांच को भेजे खाद्य प्रतिष्ठानों का...

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

Related Posts