मौसम अपडेट : जानिए अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम …

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के पर्वतीय जनपदों में बारिश बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं मैदानी इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ और देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार से शुरू हुई बर्फबारी मंगलवार को भी जारी रही, जिससे निचले इलाकों में […]

  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के पर्वतीय जनपदों में बारिश बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं मैदानी इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ और देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार से शुरू हुई बर्फबारी मंगलवार को भी जारी रही, जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 27 दिसंबर से एक बार फिर बारिश- बर्फबारी का दौर शुरू होगा।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार 25 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि अन्य सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं 26 दिसंबर को भी इसी तरह मौसम रहने की संभावना है। जबकि राज्य के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 11 जनपदों में पाला पड़ने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

27 दिसंबर फिर बिगड़ेगा का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ,27 दिसंबर को एक बार फिर प्रदेश का मौसम बदलने की संभावना है अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा जबकि 28 दिसंबर से प्रदेश भर में झमाझम बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक प्रदेश के अलग-अलग स्थान में बारिश और 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

 

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts