पारिवारिक कलेश के बाद युवती ने नैनीझील में छलांग लगाई

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड की नैनीझील में हल्द्वानी की एक युवती ने पारिवारिक कलेश के बाद आत्महत्या की नीयत से कूद मार दी । सूचना के बाद पहुंची पुलिस, युवती को अस्पताल ले आई जहां वो सुरक्षित बताई जा रही है ।          नैनीताल में ठंडी सड़क के पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में 32 […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड की नैनीझील में हल्द्वानी की एक युवती ने पारिवारिक कलेश के बाद आत्महत्या की नीयत से कूद मार दी । सूचना के बाद पहुंची पुलिस, युवती को अस्पताल ले आई जहां वो सुरक्षित बताई जा रही है । 

        नैनीताल में ठंडी सड़क के पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में 32 वर्षीय रीना दुमका कौर ने कूद मार दी । झील में मौजूद नाविकों ने तेजी दिखाते हुए युवती को डूबने से बचा लिया । पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मल्लीताल पुलिस हल्द्वानी के तिकोनिया निवासी युवती को अस्पताल ले आई । 

युवती के परिजनों को सूचना दी गई, जो हल्द्वानी से चलकर तत्काल नैनीताल स्थित बी.डी.पाण्डे अस्पताल पहुंच गए । युवती के पर्स में से तीन पेजों का एक सूइसाइड नोट मिला है । नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं बताया गया है ।

 उसमें लिखा गया है कि, उनके सभी कपड़े जला दिए जाएं । युवती ने लिखा है कि, मैं एक अच्छी बेटी, बहु, सास आदि नहीं बन सकी । मेरे शरीर को कोई हाथ न लगाए । युवती के पर्स में 50 रुपये नगद, चश्मा, फेवी क्विक आदि मिला है । युवती का सात वर्षीय एक छोटा बच्चा भी है । युवती के पति ने अस्पताल पहुंचकर युवती को समझाया । 

अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि, युवती स्वस्थ और सुरक्षित है । उसे एक दिन के लिए भर्ती किया जाएगा और संभवतः रविवार को डिस्चार्ज किया जाएगा ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts