नैनीताल की स्नो व्यू पहाड़ी के जंगलों में लगी भीषण आग

रिपोर्ट/(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल की स्नो व्यू पहाड़ी के जंगलों में भीषण आग लग गई । वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथ से आग को बुझा दिया ।        नैनीताल में दक्षिण मुखी पहाड़ी की चोटी पर बसे बिड़ला विद्या मंदिर स्कूल के ठीक पीछे की पहाड़ी पर आग लग गई । रात को […]

रिपोर्ट/(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल की स्नो व्यू पहाड़ी के जंगलों में भीषण आग लग गई । वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथ से आग को बुझा दिया ।

       नैनीताल में दक्षिण मुखी पहाड़ी की चोटी पर बसे बिड़ला विद्या मंदिर स्कूल के ठीक पीछे की पहाड़ी पर आग लग गई । रात को आग लगने से मजार के आसपास के जंगल जल उठे । सूखी घांस और सूखी लकड़ियों के कारण आग कई जगहों में धधक गई । 

जंगल तक पहुंचने के लिए मोटर मार्ग नहीं होने के कारण दमकल विभाग का वाहन वहां नहीं पहुंच सका । वन विभाग के कर्मठ कर्मचारियों ने झाड़ियों के झांपे से आग को घंटों की मेहनत के बाद बुझाया । नैनीताल व आसपास के जंगलों में इनदिनों जगह जगह आग देखी जा सकती है जिसे बुझाने के लिए न केवल वन विभाग बल्कि सरकार और न्यायालय कई बड़े कदम उठा चुके है ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts