जंगल मे लगी आग के धधकने से ग्रामीणों की 6 गौशाला जलकर राख

रिपोर्ट/हर्ष उनियाल घनसाली:-  घनसाली विधानसभा के बालगंगा तहसील के ग्राम पंचायत वार्ड अनुवा के अंतर्गत विगत रात्रि जंगल मे लगी आग के धधकने से ग्रामीणों की 6 गौशाला जलकर राख हो गई । गौशाला में जंगल से लगी आग से ग्रामीणों की 6 गौशालाएं जलकर नष्ट हो गई। आपको बता दें कि, विगत रात्रि को […]

रिपोर्ट/हर्ष उनियाल
घनसाली:- 

घनसाली विधानसभा के बालगंगा तहसील के ग्राम पंचायत वार्ड अनुवा के अंतर्गत विगत रात्रि जंगल मे लगी आग के धधकने से ग्रामीणों की 6 गौशाला जलकर राख हो गई । गौशाला में जंगल से लगी आग से ग्रामीणों की 6 गौशालाएं जलकर नष्ट हो गई।

आपको बता दें कि, विगत रात्रि को ग्राम पंचायत वार्ड अनुवा के अंतर्गत रात्रि को गौशाला में आग लग गयी| जिससे 6 गौशाला जलकर राख हो गए| 

आग में विनोद सिंह,राजेंद्र सिंह,कुंवर सिंह,बलबीर सिंह,बिशन सिंह,रचेदर सिंह की गौशाला पूरी तरह जल गई। गनीमत यह रही कि रात्री को गौशाला में कोई नहीं था। क्योंकि 6 महीने पशु वहां रहते हैं और 6 महीने गांव में रहते है जिससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन गौशाला पूरी तरह से जलकर राख हो गयी ।

 मौके पर पहुंचे पटवारी धर्मानंद ममगाईं के द्वारा नुकसान का जायजा लिया गया । वही ग्राम प्रधान ने गौशालाओं में लगी आग से हुए नुकसान पर भारी दुःख जताया ।

वही प्रधान संगठन भिलंगना के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल द्वारा ग्रामीणों के हुए नुकसान का जायजा लेकर उचित मुआवजे के लिए शासन प्रशासन से मांग की गई है ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

Related Posts