पहाड़ में आप की लालटेन जलाएंगे कर्नल कोठियाल !आप के हुए कर्नल कोठियाल!

रिपोर्ट/विजेन्द्र राणा 

उत्तराखंड की राजनीति में एक लंबे समय से सियासी सुर्खियों में रहे कर्नल कोठियाल ने उन सभी सियासी अटकलों पर विराम लगा दिया जो उन्हें लेकर प्रदेश में चल रही थी|

 आपको बता दें कि, उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से कर्नल कोठियाल के राजनीतिक भविष्य को लेकर अनेक राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे|

आपको बता दें कि,कोठियाल पर पूरे प्रदेश के निगाहें टिकी हुई थी क्योंकि कर्नल कोठियाल उत्तराखंड में एक बहुत बड़ा नाम है|

कर्नल कोठियाल ने अभी तक अपने राजनीतिक पत्ते नहीं खोले थे| जिसके कारण राजनीतिक दिग्गजों के मन में भी संशय बना हुआ था|

कुल मिलाकर आम आदमी पार्टी को कर्नल कोठियाल की स्वच्छ छवि का फायदा जरूर प्रदेश में मिलता दिखाई देगा|

 वहीं दूसरी ओर कर्नल कोठियाल प्रदेश में आपके जनाधार को और मजबूत करने का कार्य करेंगे|

 यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कर्नल कोठियाल पहाड़ में आप की लालटेन जला पाएंगे |

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts