झबरेड़ा विधायक ने अपनी ही पार्टी के चैयरमेन पर लगाया साजिश का आरोप

रुड़की: कोरोना काल के चलते राज्य सरकार ने गाँव गाँव मे वैक्सीनेशन के कैंप लगाने के लिए बोला गया हैं। वही जब भाजपा से झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल क्षेत्र के भक्तोवाली गाँव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने पहुंचे तो ग्रामीण विधायक पर भड़क गए और उन्हें खरी खोटी सुना डाली। उन्हें यह तक […]

रुड़की:
कोरोना काल के चलते राज्य सरकार ने गाँव गाँव मे वैक्सीनेशन के कैंप लगाने के लिए बोला गया हैं।

वही जब भाजपा से झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल क्षेत्र के भक्तोवाली गाँव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने पहुंचे तो ग्रामीण विधायक पर भड़क गए और उन्हें खरी खोटी सुना डाली।

उन्हें यह तक कह डाला कि, पद का सम्मान है जिस दिन इस पद से हट जाओगे गांव में वोट मांगने भी मत आ जाना और विधायक को लाठियाने तक की बात कह डाली।

जिसके बाद विधायक देशराज ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया। जिसमें वह नगर पंचायत झबरेड़ा के भाजपा पार्टी के ही चैयरमेन मानवेन्द्र सिंह पर साजिश का आरोप लगा रहे है।

बोल रहे है कि, वह उनके छोटे भाई है लेकिन उनको यह काम नही करना चाहिए था ।जो लोग विधायक पर भड़क रहे और लाठियाने तक की बात बोल रहे है, वह मानवेन्द्र सिंह के लोग है।

आपको बता दे कि, नगर पंचायत झबरेड़ा के चुनाव में विधायक देशराज ने मानवेन्द्र सिंह को जिताने के लिए दिन और रात मेहनत की थी लेकिन आज वह मानवेन्द्र पर साजिश का आरोप लगा रहे है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts