त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण में हुआ 68% मतदान। महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग 

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68% मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में महिलाओं ने 73% और पुरुषों ने 63% मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। राज्य के 49 विकासखंडों में सुबह से लेकर देर रात तक मतदान हुआ, और कई बूथों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।

सुबह धीमी शुरुआत, दोपहर के बाद मतदान में तेजी

मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शुरुआती दो घंटे में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मतदाताओं का उत्साह बढ़ता गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने भी अपने-अपने गांव में जाकर मतदान किया।

17,829 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद

पहले चरण में 17,829 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनकी किस्मत अब मतपेटियों में बंद हो गई है। मतदान के प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी देखी गई:

समयमतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक11.72%
दोपहर 12 बजे तक27.00%
दोपहर 2 बजे तक41.87%
शाम 4 बजे तक55.00%
देर रात तक68.00%

जिलेवार मतदान प्रतिशत:

जिलामतदान प्रतिशत
उत्तरकाशी82.00%
देहरादून78.49%
यूएसनगर81.27%
नैनीताल70.43%
चंपावत65.59%
पिथौरागढ़64.00%
बागेश्वर63.11%
चमोली62.17%
टिहरी59.71%
पौड़ी59.50%
अल्मोड़ा59.11%
रुद्रप्रयाग57.31%

(नोट: ये आंकड़े जिलों से प्राप्त शुरुआती जानकारी के अनुसार हैं)

दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को

अब पंचायत चुनाव का दूसरा चरण 28 जुलाई 2025 को आयोजित होगा, जिसमें 12 जिलों के 40 विकासखंड शामिल होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts