सांसद अजय भट्ट ने किया कोविड अस्पतालों के निरीक्षण के साथ सेनेटोरियम का दौरा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने कोविड अस्पतालों के निरीक्षण करते हुए भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और भवाली टी.बी.सेनेटोरियम का दौरा किया । सांसद ने कहा कि, कोविड के कारण इस समय सब कुछ गैर जरूरी हो गया है और अब मकसद केवल लोगों की जान बचाना […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड में नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने कोविड अस्पतालों के निरीक्षण करते हुए भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और भवाली टी.बी.सेनेटोरियम का दौरा किया ।

सांसद ने कहा कि, कोविड के कारण इस समय सब कुछ गैर जरूरी हो गया है और अब मकसद केवल लोगों की जान बचाना है ।

नैनीताल जिले में भीमताल सामुदायिक केंद्र में आज सांसद अजय भट्ट पहुंचे । सांसद ने केंद्र का निरीक्षण कर कोविड टीकाकरण केंद्र में मरीजों से वार्ता की ।

सांसद ने स्वास्थ्य अधिकारियों से इस विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली । सांसद ने मीडिया को बताया कि, अभी तक बीस हज़ार लोगों का टीकाकरण इस क्षेत्र में हुआ है और होम क्वॉरेंटाइन लोगों में भी कमी आई है ।

सांसद ने कहा कि, जल्द ही रामगढ़ ओखलकांडा क्षेत्र में एक्सरे मशीन को लगाया जाएगा और भीमताल में लगी हुई मशीन को ठीक करके उसे सुचारू किया जाएगा ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts