व्यापारियों ने किया कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह और बढ़ाने का विरोध! सौंपा ज्ञापन

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में व्यापारियों ने उनके हितों को देखे और सुने बगैर कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह और बढ़ाने का विरोध किया । तल्लीताल और मल्लीताल में व्यापारियों ने जोरदार विरोध कर एस.डी.एम.के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा । मल्लीताल के माँ नयना देवी व्यापार मंडल ने बड़ा बाजार में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में व्यापारियों ने उनके हितों को देखे और सुने बगैर कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह और बढ़ाने का विरोध किया । तल्लीताल और मल्लीताल में व्यापारियों ने जोरदार विरोध कर एस.डी.एम.के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा ।

मल्लीताल के माँ नयना देवी व्यापार मंडल ने बड़ा बाजार में व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रदर्शन कर सरकार से कुछ मांग की। इसके साथ ही तल्लीताल उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानों को राहत देने की मांग की ।

व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर नैनीताल के एस.डी.एम.प्रतीक जैन तत्काल मल्लीताल और फिर तल्लीताल ज्ञापन लेने पहुंचे । दोनों व्यापार मंडलों का मकसद एक ही था । व्यापारियों की गैर आवश्यक दुकानों को भी खोलना और बिजली पानी समेत बैंक लोन इंटरैस्ट में राहत देना । व्यापारियों ने तल्लीताल के गांधी प्रतिमा प्रांगण में खड़े होकर सरकार की नीति बदलने के लिए जोरदार नारे लगाए । व्यापारियों ने बाजुओं में काले फीते बांधकर नाराजगी जताई है ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts