महामारी दूर करने को उक्रांद का चलित हवन।

उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 65, डोभाल चौक में चलित हवन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पैदल चलते हुए हनुमान चालिसा पाठ के साथ हवन किया। उक्रांद के युवा नेता व ब्लॉक अध्यक्ष  अनिल डोभाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर विधानसभा के वार्ड 65, डोभाल चौक एवं आसपास के क्षेत्र […]

उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 65, डोभाल चौक में चलित हवन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पैदल चलते हुए हनुमान चालिसा पाठ के साथ हवन किया।

उक्रांद के युवा नेता व ब्लॉक अध्यक्ष  अनिल डोभाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर विधानसभा के वार्ड 65, डोभाल चौक एवं आसपास के क्षेत्र में कनस्तर रूपी हवन कुंड में हवन सामग्री व रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने वाली प्राकृतिक जड़ी बूटियों के साथ हनुमान चालीसा व अन्य वैदिक मंत्रों के साथ पैदल चलित हवन किया।

उक्रांद नेता अनिल डोभाल ने बताया कि, हमारे शास्त्रों के अनुसार हवन पर्यावरण और वायुमंडल को शुद्ध व स्वच्छ रखने में विशेष सहायता करता है। इसलिए कोरोना संक्रमण के चलते इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के घर घर में पहुंच कर हवन किया गया।

उन्होंने कहा कि, इसमें हवन सामग्री के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले उन प्राकृतिक तत्वों का भी प्रयोग किया गया, जो कोरोना से लड़ने में सहायक हैं। साथ ही मंत्रो द्वारा भगवान से कोरोना महामारी को खत्म करने की प्रार्थना की गयी।

उक्रांद के युवा महामंत्री विनीत सकलानी द्वारा उक्रांद के चलित हवन को अभिनव पहल करार दिया गया। जिसका उद्देश्य कोरोना को खत्म करना एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखना है। उन्होंने हवन में प्रयुक्त सामग्री के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें हवन सामग्री के अलावा नीम, गिलोय, अश्वगंधा, जैसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों एवं गोबर के उपलों का प्रयोग किया गया, जो हमारी रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि करते हैं, व पर्यावरण को शुद्ध करते हैं।

चलित हवन में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद नेता जबर सिंह पावेल जी एवं कार्यकर्ता भूपेंद्र गुसांई, विरेन्द्र गुंसाई, सुरेश आर्य, मुकेश गैरोला, महादेव एवं अन्य उपस्थित रहे।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts