आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगो को लेकर किया आंदोलन । एस.डी.एम.को सौंपा ज्ञापन ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने आंदोलन किया । आशा बहनों ने जुलूस निकालकर एस.डी.एम.को ज्ञापन सौंपा । उन्होंने सरकार को चेताने के लिए जोरदार नारेबाजी की । नैनीताल के तल्लीताल स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे सैकड़ों आशा कार्यकत्री उपस्थित हुई । भवाली, भीमताल, बेतालघाट, ओखलकांडा, हल्द्वानी, […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल में अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने आंदोलन किया । आशा बहनों ने जुलूस निकालकर एस.डी.एम.को ज्ञापन सौंपा । उन्होंने सरकार को चेताने के लिए जोरदार नारेबाजी की ।

नैनीताल के तल्लीताल स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे सैकड़ों आशा कार्यकत्री उपस्थित हुई । भवाली, भीमताल, बेतालघाट, ओखलकांडा, हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, कोटाबाग और नैनीताल समेत जिलेभर से लगभग 250 आशा कार्यकत्री अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हुई।

कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर भाषणबाजी की और सरकार को चेतनि के लिए नारेबाजी भी की । आशा नेत्री कमला कुंजवाल ने कहा कि उन्होंने आंदोलन करके सरकारी कर्मचारी का दर्जा मांगा है ।

उन्होंने कहा कि कोविड ड्यूटी के दौरान मौत के आगोश में गई कार्यकत्रियों को उचित मानदेय दिया जाए । उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें दस हजार रुपये का कोविड भट्ट दिया जाए ।

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

Related Posts